कुछ मिनट की बरसात ने नगरपालिका की पोल खोली
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद-फतेहगढ़
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jun 2020 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 06:09 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर भोलेपुर में गुरुवार को हुई कुछ मिनट की बरसात से भीषण जलभराव हो गया। इससे नगरपालिका के नाला सफाई अभियान की भी पोल खुल गई। जलभराव में फंसकर कई दुपहिया वाहन बंद हो गए।
भोलेपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है। वहीं नाला चोक होने से समस्या और भी गंभीर हो जाती है। जिले के आला अधिकारी भी इसी मार्ग से निकलते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। सुबह कुछ मिनट की बरसात से ही मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। इसमें फंसकर कई दुपहिया वाहन साइलेंसर में पानी भरने से बंद हो गए। इस पर उन्हें खींचकर बाहर निकालना पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें