78 और कैदियों को मिली जेल की दीवारों से निजात
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जेल में गुजारी गई अवधि के आधार पर कैदियों की रिहाई के बा
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जेल में गुजारी गई अवधि के आधार पर कैदियों की रिहाई के बारे में शासन की ओर से विगत वर्ष जारी की गई नीति के क्रम में इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर लगभग 300 कैदियों को छोड़े जाने की संस्तुति शासन को भेजी गई थी। इसी क्रम में अब तक तीन किश्तों में 130 कैदियों को रिहा किया जा चुका है। शनिवार को शासन से प्राप्त आदेशों के क्रम में 78 और कैदियों को सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया।
शासन की नीति के अनुसार दस वर्ष की सजा काट चुके 80 वर्ष से अधिक आयु के, 17 वर्ष की सजा काट चुके 70 वर्ष से अधिक आयु के और गैर प्रतिबंधित धाराओं में 20 वर्ष से अधिक की सजा काट चुके कैदियों को छोड़े जाने का निर्णय लिया गया था। जिला प्रशासन की ओर से लगभग तीन सैकड़ा बंदियों को छोड़े जाने की संस्तुति शासन को भेजी गई थी। शनिवार सुबह केंद्रीय कारागार को 78 कैदियों की रिहाई का आदेश मिलते ही जेल प्रशासन सक्रिय हो गया। सभी कैदियों की रिहाई के अभिलेख और उनके जेल में किए गए काम के बदले पारिश्रमिक की चेक तैयार करने में शाम हो गई। सायंकाल कैदियों की रिहाई की गई। जेल अधिकारियों की ओर से कैदियों के परिजनों को पूर्व में ही सूचित कर दिया गया था। अधिकांश के परिजन भी सेंट्रल जेल गेट पर रिहाई के समय मौजूद थे। मेले का सा माहौल था। वर्षों-दशकों के साथियों से विदाई और बिछुड़े परिजनों के साथ फिर रह पाने की खुशी और गम के मिले-जुले एहसास बिखरे दिखे। वरिष्ठ अधीक्षक एसएमएच रिजवी व जेलर पीके ¨सह ने कैदियों को बाहर निकल छोड़ा। विदाई के समय उन्होंने कैदियों के लिए एक अच्छे जीवन की कामना की।
वृद्ध को छोड़ने गई जेल की वैन
जनपद हरदोई के थाना मल्लावां के ग्राम मटियामऊ निवासी वृद्ध कैदी फहीम पुत्र नन्हूं को लेने कोई परिजन नहीं आया था। वर्षों से कोई उनसे मिलने भी नहीं आया था। उन्हें खुद ही नहीं पता कि उनका एक मात्र भाई अब जीवित भी है या नहीं। अजीब कशमकश में खड़े फहीम की दुविधा देख जेलर पीके ¨सह ने उन्हें जेल की वैन से घर भिजवाया। छूटने वाले चार फर्रुखाबाद के
शनिवार को रिहा हुए कैदियों में राजेश पुत्र मेवा राम निवासी बीबीगंज थाना मऊदरवाजा, अमरपाल पुत्र देव ¨सह निवासी बहबलपुर, थाना कंपिल, देवेंद्र उर्फ छोटे पुत्र अतर ¨सह निवासी मुरैठी, थाना शामसाबाद व लटूरी ¨सह पुत्र हरप्रसाद निवासी पहाड़पुर थाना कंपिल के नाम शामिल हैं।