गोदाम का ताला तोड़ 66 डिब्बा मछली चोरी
संवाद सूत्र कमालगंज मछली गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे 2.60 लाख रुपये के मछली
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 08:44 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 08:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, कमालगंज : मछली गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे 2.60 लाख रुपये के मछली के 66 डिब्बे चोरी कर लिए। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई।
कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सदन वर्मा मछलियों का व्यापार करते हैं। बुधवार शाम वह नगला भूड़ स्थित गोदाम को बंद कर घर चले आए थे। गुरुवार सुबह करीब दस बजे गोदाम खोलने पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था। उसमें रखे मछलियों के 66 डिब्बे भी गायब थे। व्यापारी ने खोजबीन की तो कुछ भी पता नही चला। व्यापारी सदन वर्मा ने बताया कि उन्होंने बुधवार को कानपुर से 2.60 लाख रुपये की मछलियां खरीदी थीं। गोदाम में 66 डिब्बे रात में रखवाए थे। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें