प्रधानमंत्री आवास के लिए 465 नए लोगों के आए प्रस्ताव
संवाद सूत्र कमालगंज ब्लाक की 118 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के लिए 2018 में आवास प्लस क
संवाद सूत्र, कमालगंज : ब्लाक की 118 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के लिए 2018 में आवास प्लस के लिए तैयार की गई सूची में 6198 लोग शामिल थे। अपात्रों को सूची से हटा दिए जाने के बाद 3610 पात्र रह गए। इनमें से प्रथम चरण में 578 लोगों को आवास दिए जाने का लक्ष्य आया है। इनके लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसमें 465 नए प्रस्ताव मिले हैं।
खंड विकास कार्यालय पर बुधवार को प्रधानमंत्री आवासों की सूची बनाने को ग्राम पंचायत सचिव लगे रहे। वहीं आवास सूची में अधिकारियों की कैंची चलने से कई प्रधान चुनाव नजदीक होने का दुखड़ा रोकर नाम जुड़वाने की जुगत में लगे रहे। प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल से मिलकर कहा कि उनके यहां बहुत से लोग आवास से वंचित रह जाएंगे। वहीं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनुज राजपूत ने बीडीओ से मिलकर आरोप लगाया कि प्रधानी चुनाव के कारण कुछ गांव में प्रधान द्वारा अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बीडीओ से कहा कि पात्र लोगों को ही आवास मिलने चाहिए। आवास के लिए प्रस्ताव फीडिग कार्य की परियोजना निदेशक राजमणि वर्मा ने समीक्षा की। वहीं 465 नए लोगों का प्रस्ताव फीड कराया गया।