Move to Jagran APP

महिला दिवस पर 121 महिलाओं का हुआ वैक्सीनेशन

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को 121 महिलाओं का टीकाकरण्

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 10:37 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 10:37 PM (IST)
महिला दिवस पर 121 महिलाओं का हुआ वैक्सीनेशन
महिला दिवस पर 121 महिलाओं का हुआ वैक्सीनेशन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को 121 महिलाओं का टीकाकरण किया गया। महिलाओं के लिए खासतौर पर तीन बूथ लोहिया महिला अस्पताल, सिविल अस्पताल लिजीगंज और कमालगंज आरक्षित किए गए थे। यहां पर 60 वर्ष की 110 और 45 से 60 वर्ष की 11 महिलाओं का टीकाकरण किया गया।

loksabha election banner

इस बार जनपद में सीएचसी के अलावा पीएचसी और अरबन पीएचसी में भी कोविड बूथ बनाए गए। सीएमओ कार्यालय में सीएचसी मोहम्मदाबाद, पीएचसी पिपरगांव, और अरबन पीएचसी भोलेपुर, नौलक्खा व नर्सिंग होम से कोविड टीकाकरण की रिपोर्ट देर शाम तक उपलब्ध नहीं कराई गई। कुल 24 बूथों की प्राप्त रिपोर्ट में 887 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। जबकि 60 वर्ष से अधिक के 555 और 45 से 60 वर्ष के 173 लोगों का टीकाकरण किया गया। 887 में महिला, बुजुर्ग और हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स के आलावा दूसरी डोज लगवाने वाले 20 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। 887 लोगों के वैक्सीनेशन में 96 वायलें खर्च हुईं। 37 हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर ने लगवाई वैक्सीन

जनपद में छह कोविड बूथों पर हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर में 37 लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाई। इनमें 17 लोगों ने पहली डोज और 20 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 54 को पहला व पांच दूसरी डोज दी गई

नवाबगंज : सीएचसी में सोमवार सुबह से कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हुआ। एएनएम रीना ने गांव कुतुबुद्दीनपुर निवासी सहायिका ऊषा देवी को 10.53 बजे दूसरी डोज का टीका लगाया। इसके बाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामस्वरूप सहित 54 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। शाम तक कुल 54 लाभार्थियों को पहला व पांच लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।

बूथ - टीकाकरण (60 वर्ष) - 45-60 वर्ष लोहिया अस्पताल पुरुष - 72 - 24

लोहिया अस्पताल महिला - 46 - 00

सिविल अस्पताल लिजीगंज - 41 - 11

रकाबगंज (अरबन पीएचसी) - 19 - 05

साहबगंज - 17 - 03

बरौन - 21 - 00

कंपिल - 12 - 01

कमालगंज - 23 - 00

जरारी - 00 - 00

जहानगंज - 10 - 00

नवाबगंज - 13 - 00

अचरिया वाकरपुर - 24 - 00

शमसाबाद - 15 - 01

फैजबाग - 46 - 39

रोशनाबाद - 27 - 32

धीरपुर - 05 - 06

खिमसेपुर - 09 - 04

राजेपुर - 17 -11

जिठौली - 40 - 09

सबलपुर - 30 - 07

पिथनापुर - 45 - 05

अमृतपुर - 46 - 04

कुल - 666 - 184


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.