Move to Jagran APP

डीएम एसपी समेत 1200 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद गुरुवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सरकारी मशीनरी क

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 10:45 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 10:45 PM (IST)
डीएम एसपी समेत 1200 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन
डीएम एसपी समेत 1200 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : गुरुवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सरकारी मशीनरी के साथ कोविड वैक्सीनेशन कराया। टीकाकरण के बाद अधिकारियों ने वैक्सीन को सुरक्षित बताया और सभी को टीकाकरण कराने की अपील की।

loksabha election banner

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्या, एसडीएम अनिल कुमार श्रीवास्तव कोविड टीका लगवाने डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर इन सभी के कोविड वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने भी टीकाकरण कराया। इस दौरान सीएमओ डॉ. वंदना सिंह, सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कोविड वैक्सीन लगवाई। इसके बाद सीओ सिटी राजवीर सिंह गौर, सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक किशवर अली, निरीक्षक हेमंत सिंह, उप निरीक्षक रजनेश कुमार आदि पुलिस कर्मियों ने कोविड वैक्सीनेशन कराया। पुलिस लाइन में टीकाकरण के लिए छह कोविड बूथ बनाए गए थे। शाम तक 1732 लक्ष्य के सापेक्ष 1200 लोगों का किया गया कोविड टीकाकरण किया गया। सहमित पत्र भराने को राजस्व कर्मियों का हंगामा

शहर के सिविल अस्पताल लिजीगंज में टीकाकरण से पहले राजस्व कर्मचारियों से सहमति पत्र भरवाने के लिए कहने पर कुछ राजस्व कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने सहमित पत्र भरने से मना कर दिया। बोले वह सहमति पत्र नहीं भरेंगे। इस पर उनकी स्वास्थ्य कर्मियों से नोकझोंक हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि शासन ने अब सहमति पत्र भरवाना अनिवार्य कर दिया है। जिस पर उन्होंने सहमति पत्र भरने के लिए कहा था। इस पर कुछ लोग विरोध करने लगे। बाद में बगैर सहमति पत्र भरवाए राजस्व कर्मियों का टीकाकरण किया गया। यहां पर 138 राजस्व कर्मी आदि के कोविड वैक्सीन लगाई गई।

एक नजर

कोविथ बूथ - टीकाकरण का लक्ष्य - हुआ टीकाकरण - इन लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

लोहिया महिला अस्पताल - 132 - 70 - कलेक्ट्रेट ऑफीसर्स

पुलिस लाइन 01 - 125 - 88 - पुलिस कर्मी

पुलिस लाइन 02 - 125 - 76- पुलिस कर्मी

पुलिस लाइन 03 - 125 - 111- पुलिस कर्मी

पुलिस लाइन 04 - 125 - 85 - पुलिस कर्मी

पुलिस लाइन 05 - 101 - 45 - पुलिस कर्मी

पुलिस लाइन 06 - 125 - 83 - पुलिस कर्मी

सिविल अस्पताल लिजीगंज - 178 - 138 - सदर तहसील के राजस्व कर्मचारी

सीएचसी कायमगंज 01 - 138 - 75 - तहसील कायमगंज का राजस्व कर्मचारी

सीएचसी कायमगंज 02 - 89 - 60 - पुलिस कर्मी

सीएचसी शमसाबाद 01 - 71 - 63- नगर पंचायत स्टाफ

सीएचसी शमसाबाद 02 - 72 - 65 - पुलिस कर्मी

सीएचसी नवाबगंज - 66 - 60 - पुलिस कर्मी

सीएचसी राजेपुर - 63 - 35 - पुलिस कर्मी

पीएचसी अमृतपुर - 61 - 46 - अमृतपुर तहसील के राजस्व कर्मचारी

सीएचसी कमालगंज - 70 - 55 - पुलिस कर्मी

सीएचसी मोहम्मदाबाद - 66 - 46 - पुलिस कर्मी

- लक्ष्य - 1732

- हुआ टीकाकरण - 1290

वैक्सीन पूरी से तरह सुरक्षित है। इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होती है। उन्होंने वैक्सीन लगवा ली है। वह पहले के जैसे ही सामान्य और स्वस्थ हैं। सभी को टीकाकरण कराना चाहिए।

- मानवेंद्र सिंह, जिलाधिकारी। टीकाकरण से उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई है। वह स्वस्थ हैं और सामान्य हैं। वैक्सीन से कोई दिक्कत नहीं होती है। सभी को टीकाकरण कराना चाहिए।

- अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.