Move to Jagran APP

बाजार पर दिखने लगा मौसम में तब्दीली का असर

अयोध्या मौसम में तब्दीली का असर बाजार पर भी दिखने लगा है। दुकानों पर रजाई-गद्दा के साथ ही गर्म कपड़े सजने लगे हैं। शनिवार को आसमान में सूर्यदेव व बादलों के बीच आंख-मिचौली होती रही। इसकी वजह हवा के रुख में आया बदलाव है। उत्तरी पूर्वी हवा की वजह से वातावरण में बढ़ी नमी ही बादलों का रूप ले रही है हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। बादलों के छाने से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:03 AM (IST)
बाजार पर दिखने लगा मौसम में तब्दीली का असर
बाजार पर दिखने लगा मौसम में तब्दीली का असर

अयोध्या : मौसम में तब्दीली का असर बाजार पर भी दिखने लगा है। दुकानों पर रजाई-गद्दा के साथ ही गर्म कपड़े सजने लगे हैं। शनिवार को आसमान में सूर्यदेव व बादलों के बीच आंख-मिचौली होती रही। इसकी वजह हवा के रुख में आया बदलाव है। उत्तरी पूर्वी हवा की वजह से वातावरण में बढ़ी नमी ही बादलों का रूप ले रही है, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। बादलों के छाने से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

loksabha election banner

करीब सप्ताह भर से पारे का लुढ़कना जारी है। तापमान में आ रही कमी से गर्म कपड़ों की खरीदारी आरंभ हो गई है। खास तौर पर सदरी व हाफ स्वेटर की मांग बढ़ी है। इसके साथ लोग कंबल व रजाई की खरीदारी करते नजर आए। विज्ञानियों ने उम्मीद जताई है कि पछुवा हवा चलने पर तापमान में तेजी से कमी आएगी।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हवा की दिशा उत्तरी-पश्चिमी होने पर वातावरण में ठंड तेजी से बढ़ेगी। आसमान साफ होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आ‌र्द्रता 98 व न्यूनतम 68 फीसदी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.