बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
शनिवार को हुई बूंदाबांदी ने मौसम में बदलाव ला दिया है। आसमान में घने बादलों ने डेरा डाला है। विज्ञानियों के अनुसार बारिश की संभावना नहीं है। सिर्फ हल्की बूंदाबांदी ही हो सकती है। शुक्रवार से ही मौसम में बदलाव आ गया था। बदली की वजह से दिन में ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को बूंदाबांदी भी हुई।
अयोध्या: शनिवार को हुई बूंदाबांदी ने मौसम में बदलाव ला दिया है। आसमान में घने बादलों ने डेरा डाला है। विज्ञानियों के अनुसार बारिश की संभावना नहीं है। सिर्फ हल्की बूंदाबांदी ही हो सकती है।
शुक्रवार से ही मौसम में बदलाव आ गया था। बदली की वजह से दिन में ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी से दोपहर के समय बाजार भी अपेक्षाकृत सूने रहे। शाम के समय बाजार में चहल पहल बढ़ गई। मांगलिक आयोजनों के लिए खरीदारी करने वालों से बाजार भरा नजर आया। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. सीताराम मिश्र ने बताया कि हिमाचल प्रदेश व राजस्थान के पास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसी कारण बदली छाई है, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद आसमान साफ हो जाएगा और ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 83 प्रतिशत रही। बदली की वजह से दिन में ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को बूंदाबांदी भी हुई। बूंदाबांदी से दोपहर के समय बाजार भी अपेक्षाकृत सूने रहे। शाम के समय बाजार में चहल पहल बढ़ गई।
सर्दी की आहट के साथ जरूरतमंदों को मिले कंबल
अयोध्या : सर्दी के मौसम की आहट के साथ 929 जरूरतमंदों को कंबल मिले। रामघाट चौराहा स्थित रामचरितमानस भवन ट्रस्ट में कंबल वितरण रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के हाथों से हुआ। इस मौके पर मानस भवन ट्रस्ट के महामंत्री लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला, संयोजक भागीरथ पचेरीवाला, धर्मशाला के प्रबंधक ध्रुवकुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से माौजूद रहे।