Move to Jagran APP

बढ़ी ठंड, छाएगी धुंध, हवा बढ़ाएगी गलन

ठंड में बढ़ोतरी हुई है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों तक धुंध छाई रहेगी जिससे दिन के तापमान में और कमी आ सकती है। वातावरण में गलन भी बढ़ेगी। मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Dec 2021 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Dec 2021 12:00 AM (IST)
बढ़ी ठंड, छाएगी धुंध, हवा बढ़ाएगी गलन
बढ़ी ठंड, छाएगी धुंध, हवा बढ़ाएगी गलन

अयोध्या: ठंड में बढ़ोतरी हुई है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों तक धुंध छाई रहेगी, जिससे दिन के तापमान में और कमी आ सकती है। वातावरण में गलन भी बढ़ेगी। मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में भी इसका असर पड़ रहा है। उस ओर से आने वाली हवा की वजह से वातावरण में ठंड व गलन में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को भी दिन ढलने के बाद वातावरण में गलन में काफी बढ़ोतरी हो गई थी, जबकि शुक्रवार को दिन में भी गलन महसूस की गई। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ठंड में बढ़ोतरी का क्रम अभी जारी रहेगा। शनिवार व रविवार को भी गलन रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। बदली छाने की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। अधिकतम आ‌र्द्रता 91 व न्यूनतम 60 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

ठंड से बचाव व राहत का करें उपाय : मंडलायुक्त

अयोध्या: मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने ठंड से बचाव और राहत दिलाने के लिए मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया। कहा, किसी भी व्यक्ति की मृत्यु ठंड से नहीं होनी चाहिए। सभी जिलाधिकारी ठंड से निपटने के लिए अपने-अपने जिलों में पुख्ता इंतजाम करें। निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए स्थाई रैन बसेरों के साथ-साथ अस्थाई रैन बसेरों का भी निर्माण कराया जाए। उनमें ठंड से बचाव के लिए बेड, बिस्तर, कंबल, शौचालय, भोजन आदि अनिवार्य रूप से हो। रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर उनकी गड़बड़ियों को ठीक कराया जाए। ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों, रैन बसेरों के आसपास, गोशाला आदि स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कपड़ा बैंक योजना से जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व कंबल भी बांटे जाएं। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों से कपड़े, कंबल व लकडी को दान करने की अपील भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.