अधिग्रहीत परिसर में दीपोत्सव मनाएगी विहिप
अयोध्या दीपोत्सव 26 अक्टूबर को प्रस्तावित है पर विहिप अभी से दीपोत्सव की चकाचौंध से ग्रस्त होने लगी है। विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि दीपोत्सव जिन भगवान राम के राज्याभिषेक की याद में मनाया जाता है उनकी जन्मभूमि भी इस अवसर पर रोशन होनी चाहिए। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर विहिप अधिग्रहीत 2.77 एकड़ परिसर में 5100 दीप जलाने की तैयारी में है।
अयोध्या : दीपोत्सव 26 अक्टूबर को प्रस्तावित है पर विहिप अभी से दीपोत्सव की चकाचौंध से ग्रस्त होने लगी है। विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि दीपोत्सव जिन भगवान राम के राज्याभिषेक की याद में मनाया जाता है, उनकी जन्मभूमि भी इस अवसर पर रोशन होनी चाहिए। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर विहिप अधिग्रहीत 2.77 एकड़ परिसर में 5100 दीप जलाने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि सोमवार को विहिप का प्रतिनिधिमंडल परिसर के पदेन रिसीवर मंडलायुक्त मनोज कुमार मिश्र से भेंट कर परिसर में दीपोत्सव मनाने की अनुमति मांगेगा।