Move to Jagran APP

चुनावी समर में भाजपा की नैया पार लगाएंगे 'त्रिदेव'

विधानसभा चुनाव में पहली बार हुई त्रिदेव की संरचना

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 12:20 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 12:20 AM (IST)
चुनावी समर में भाजपा की नैया पार लगाएंगे 'त्रिदेव'
चुनावी समर में भाजपा की नैया पार लगाएंगे 'त्रिदेव'

अयोध्या (नवनीत श्रीवास्तव): चुनावी समर में 'त्रिदेव' भाजपा की नैया पार लगाएंगे। त्रिदेवों की ताकत पर ही भाजपा 2022 में भी वापसी का दम भर रही है। भाजपा के सांगठनिक त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, महामंत्री व प्रभारी हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में पहली बार इस इकाई की संरचना की गई है।

loksabha election banner

विधानसभा चुनाव में सफलता प्राप्त करने के लिए भाजपा में इस बार बूथ इकाइयों की मजबूती पर खास जोर दिया जा रहा है, इसीलिए बूथ अध्यक्ष, महामंत्री व प्रभारी को त्रिदेव की श्रेणी दी गई है। इनके कंधों पर न सिर्फ संगठन को मजबूत बनाने बल्कि, मतदान के दिन मतदाताओं को बूथ तक लाने का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही सांगठनिक समन्वय स्थापित करने का दायित्व भी बूथ अध्यक्षों, महामंत्रियों व प्रभारियों का होगा। त्रिदेव सहयोगी संगठनों के बीच भी समन्वय स्थापित करेंगे, जिससे पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर आसानी से लागू किया जा सके। त्रिदेव ही बूथ के प्रचार-प्रसार की देखरेख करेंगे। विशेष रूप से मतदाताओं को बूथ तक लाने का दायित्व भी इनके कंधों पर होगा। त्रिदेवों को ही हाईटेक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। वाट्सएप ग्रुप बनाकर सरकार की उपलब्धियों व संगठन की रीति-नीति की जानकारी भी मतदाताओं तक पहुंचानी होगी। रैलियों पर पाबंदी की वजह से भाजपा का जोर हाईटेक प्रचार-प्रसार पर है। इसीलिए हर बूथ पर अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं। इन ग्रुप्स में भी त्रिदेव रहेंगे और आसपास के निवासियों को जोड़ेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि चुनावों में सभी की भूमिका स्पष्ट कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.