Move to Jagran APP

पुरानी पेंशन बहाली के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर शिक्षकों ने दिया धरना

रुदौली में जिला अध्यक्ष नीलमणि तथा पूरा में जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह की अगुवाई में हुआ धरना

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 12:28 AM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 12:28 AM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर शिक्षकों ने दिया धरना
पुरानी पेंशन बहाली के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर शिक्षकों ने दिया धरना

अयोध्या: प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को सभी खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों पर धरना- प्रदर्शन किया। बाद में प्रदेश के प्रमुख सचिव को ज्ञापन भेजा गया। धरने में पुरानी पेंशन की बहाली, स्कूलों में फर्नीचर की उपलब्धता, बिजली, पीने का पानी उपलब्ध कराने का मुद्दा गूंजता रहा। ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद करने की आवाज उठाई गयी। अनुदेशकों, शिक्षामित्रों, रसोइया, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व कस्तूरबा गांधी विद्यालय के शिक्षकों को स्थायी करने की मांग हुई। रुदौली में जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी व पूरा ब्लॉक में जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह की अगुवाई में धरना हुआ। नेताओं ने मांगें न पूरी होने की दशा में आरपार की जंग का एलान किया। मसौधा के कंपोजिट विद्यालय खानपुर में अध्यक्ष महेंद्र यादव एवं मंत्री भगवती गुप्त की अगुवाई में धरना हुआ। अध्यक्षता सेवानिवृत्त पूर्व अध्यक्ष भीम सिंह अकेला तथा संचालन सदक ए हुसैन ने किया। कोषाध्यक्ष विजय शुक्ल, रामचंद्र, राजेश कनौजिया, अखिलेश सिंह, रमेश वर्मा, केपी सिंह, इंद्रभान सिंह, रेनू सिंह, दीपिका वर्मा, प्रीति श्रीवास्तव, सुष्मिता मिश्रा, अंजू वर्मा, रेखा सिंह, स्नेहलता, संगीता, रंजना शर्मा ने विचार रखे। सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी (ब्लॉक संसाधन केंद्र ) अरकुना में धरना हुआ। अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष ज्ञानस्वरूप सिंह व संचालन जिला प्रचार मंत्री धर्मवीर सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर दुर्गेश मिश्र, ओमप्रकाश, जमाल अहमद, शैलेंद्र वर्मा, गीता राणा, समीर सिंह मौजूद रहे। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी केंद्र खैरनपुर में प्रांतीय ऑडिटर एवं जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में धरना हुआ। अध्यक्ष ने शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों के समर्थन का दावा किया। पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष रामानुज तिवारी व संचालन रामकृष्ण गुप्ता ने किया। ब्लॉक

loksabha election banner

अध्यक्ष अविनाश पांडेय, कोषाध्यक्ष मो. गयास, मंत्री सत्येंद्र पाल सिंह, दुर्गेश सोनी, उदय सिंह, अल्का अग्रवाल, उदय सिंह, रवि सिंह, कुलदीपकांत शुक्ल, अमरेंद्र सिंह रहे।

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह की अगुवाई में धरना हुआ। पर्यवेक्षक हरिओम सिंह रहे। संचालन मंत्री रविद्र गौतम ने किया। कोषाध्यक्ष विद्या यादव, रमेशचंद्र यादव, सीलधर सिंह, ईश्वरचंद्र, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, शालिनी त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ, प्रेमलता गुप्ता, ताहिर कुरैशी रहे। अमानीगंज बीआरसी पर आयोजित धरना ब्लॉक अध्यक्ष जयहिद

सिंह की नेतृत्व में हुआ। उद्धवश्याम तिवारी प्रेमनाथ व आलोक कुमार मौजूद रहे।

तारुन में आयोजित धरने की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण वर्मा व पंकज निषाद ने किया। राजेंद्र प्रहरी, सुनील वर्मा, रामगोपाल यादव, दीपक कुमार, गौरव, शैलेंद्र वर्मा, सुशांत उपस्थित रहे। पूराबाजार संवादसूत्र के अनुसार जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह की अगुवाई में धरना हुआ। बड़ी संख्या में शिक्षिकायें मौजूद रहीं। अध्यक्षता सत्येन्द्र गुप्ता व संचालन संतराज वर्मा ने किया। धरने में अपर्णा द्विवेदी, राम मनोज शरण, मिठाईलाल, अनिल सिंह, महेश सिंह, सुनील अवस्थी, शबीब फातिमा, राम बहाल, शिवपूजन, अवधेश सिंह रहे। मिल्कीपुर संवाद सूत्र के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश की अगुवाई में धरना हुआ। अध्यक्षता उमा प्रसाद यादव व संचालन मंत्री भगवती यादव ने किया। धरने में अभिषेक यादव, निशांत तिवारी, अजय भारत सिंह, शिव पूजन यादव, अमित सिंह, आकाश जायसवाल, मनोज पांडेय, विवेक पांडेय, राजेश तिवारी, देवेंद्र कुमार सहित अन्य रहे। हरिग्टनगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक मंत्री संतोष यादव की अगुवाई में धरना दिया। संचालन सरबरे आलम, अरविद प्रताप, जामवंत, संतोष द्विवेदी, रामबालक, सुरेश, राम निहाल, कृपा राम, अमरनाथ सहित अन्य मौजूद रहे। मवई में मोहम्मद आरिफ खान की अध्यक्षता में धरना हुआ। संचालन संजय सिंह ने किया। पर्यवेक्षक अशोक वर्मा, अरुण तिवारी, शैलेंद्र निषाद, अशोक जायसवाल, दिनेश वर्मा सहित अन्य रहे। मया में आयोजित की अगुवाई पंकज पांडेय व संचालन ओम प्रकाश यादव ने किया। इस मौके शमशाद, शैलेंद्र सिंह, लालजी, पवन तिवारी, शैलेंद्र सहाय, केके पांडेय सहित अन्य रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.