Move to Jagran APP

सुचित्तागंज व कुमारगंज को मिला नगर पंचायत का दर्जा

प्रस्तावित नगर पंचायत मां कामख्या अभी मंजूरी की प्रक्रिया में है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 11:14 PM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 11:14 PM (IST)
सुचित्तागंज व कुमारगंज को मिला नगर पंचायत का दर्जा
सुचित्तागंज व कुमारगंज को मिला नगर पंचायत का दर्जा

अयोध्या: सुचित्तागंज व कुमारगंज नगर पंचायत के गठन के बाद जिले में नगर पंचायतों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। इसी के साथ नगर निगम अयोध्या व नगर पालिका रुदौली मिलाने से नगर निकायों की संख्या सात हो गयी। योगी कैबिनेट से सुचित्तागंज व कुमारगंज को नगर पंचायत कर दर्जा मिलने के बाद नगर पंचायत में शामिल ग्राम पंचायतों के लोगों में नगरीय विकास की एक नई उम्मीद जगी है। गोसाईंगंज, बीकापुर व भदरसा पहले से ही नगर पंचायत हैं।

prime article banner

रुदौली तहसील में मां कामाख्या के नाम से नई नगर पंचायत के गठन का प्रस्ताव एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी अनुज कुमार झा शासन को भेज चुके हैं। 31 दिसंबर तक इसके भी गठन की अटकलें तेज हैं। प्रशासनिक हल्के में चर्चा है कि नए वर्ष में जनगणना शुरू होनी है। 31 दिसंबर के बाद ग्राम पंचायत से लेकर जिले तक की प्रशासनिक सीमाओं में फेरबदल नहीं किया जा सकेगा। प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार के चार महीने पहले अगस्त में इसे बारे में आए पत्र का हवाला दिया जाने लगा है। उसी से प्रस्तावित नगर पंचायत मां कामाख्या के गठन की अटकलें तेज हैं।

मां कामाख्या के नाम नगर पंचायत गठन के लिए विधायक रामचंद्र यादव प्रयासरत हैं। उन्हीं के प्रस्ताव पर सुनवा, बिहारा, सैमसी व सैदपुर ग्राम पंचायतों को शामिल कर नई नगर पंचायत के गठन का प्रस्ताव जिलाधिकारी ने मंजूरी के लिए शासन भेजा है। एडीएम प्रशासन संतोष कुमार सिंह के अनुसार नवसृजित नगर पंचायतों के गठन का शासनादेश अभी आना है। 25 दिसंबर तक ही ग्राम पंचायतों का कार्यकाल है, उसके बाद वह स्वत: भंग हो जाएंगी। शासनादेश आने के बाद नवसृजित नगर पंचायतों के संसाधन व वार्डों के गठन आदि की तस्वीर साफ हो सकेगी।

------------ 11 ग्राम पंचायतें और होंगी कम

जासं, अयोध्या : नवसृजित नगर पंचायतों के गठन के बाद जिले में 11 ग्राम पंचायतें और कम हो जाएंगी। इनमें पांच ब्लॉक अमानीगंज व छह ब्लॉक सोहावल की हैं। अभी तक जिले में 835 ग्राम पंचायतें थीं। 31 ग्राम पंचायतें नगर निगम में शामिल होने से उनकी संख्या घट कर 804 रह गईं। 11 ग्राम पंचायतें नगर पंचायत में शामिल होने से 793 रह गईं। प्रस्तावित नगर पंचायत मां कामाख्या अभी मंजूरी की प्रक्रिया में है। चार ग्राम पंचायतें सुनवा, बिहारा, सैमसी व सैदपुर शामिल होने के लिए इसमें प्रस्तावित हैं। ब्लॉक सोहावल की ग्राम पंचायत कटरौली, खिरौनी, सोहावल, साल्हेपुर निमैचा, उचितपुर व विशुनपुर सारा नगर पंचायत सुचित्तागंज एवं ब्लॉक अमानीगंज की ग्राम पंचायत बवां, अकमा, अमावा छीटन, पिठला व शिवनाथपुर नव सृजित नगर पंचायत कुमारगंज का हिस्सा बन गई हैं।

------------

नगर निकाय

-नगर पंचायत- पांच

-नगर निगम-एक

-नगर पालिका परिषद- एक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.