Move to Jagran APP

प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि : शास्त्री

फैजाबाद : कृषि विभाग की तरफ से जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर मंगलवार को ग्राम स्वराज अभिय

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 May 2018 12:24 AM (IST)Updated: Thu, 03 May 2018 12:24 AM (IST)
प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि : शास्त्री
प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि : शास्त्री

फैजाबाद : कृषि विभाग की तरफ से जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर मंगलवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, फसल सुरक्षा बीमा आदि के बारे में किसानों से सीधा संवाद अधिकारियों ने किया। बीकापुर विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला का उद्घाटन समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है। प्रदेश में सवा करोड़ कृषक परिवार हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार का मकसद कृषि लागत को कम कर उत्पादन को बढ़ाना है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने कहा कि किसानों के उत्पादन के उचित मूल्य दिलाना योगी सरकार की प्राथमिकता है। कार्यशाला का संचालन करते हुए उप कृषि निदेशक एसबी आलम ने बताया कि सभी विकासखंड मुख्यालयों पर किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन कर 77 किसानों को कृषि पशुपालन, मछली पालन, बागवानी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। बीकापुर विधायक प्रतिनिधि डॉ. अमित ¨सह ने कहा खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन, बकरी पालन, सूअर पालन के रूप में लघु उद्योग स्थापित करना होगा, तभी किसानों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

कार्यशाला में फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कुमुद ¨सह ने फसल सुरक्षा व अनाज को सुरक्षित रखने के उपाय बताया। वैज्ञानिक डॉ. सौरभ दीक्षित ने आने वाले खरीफ की मुख्य फसल धान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार, समाज कल्याण अधिकारी अमित ¨सह, ब्लॉक प्रमुख संतोष ¨सह, एडीओएजी राजबहादुर ¨सह, परियोजना निदेशक (आत्मा) प्रवीण बर्नवाल, क्षेत्र अधिकारी रुचि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे। मसौधा विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला का उद्घाटन बीकापुर विधायक शोभा ¨सह ने किया। उन्होंने किसानों को दोगुनी लाभ दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प का याद कृषि विभाग के अधिकारियों को दिलाया। विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू ने तारुन में कार्यशाला का उद्घाटन किया। तारुन में विधायक खब्बू ने कहा कि किसान मुस्कराएगा तभी देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने सात किसानों को भी सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि अनुदान पर ब्लॉक से मिलने वाले बीजों का वितरण सही ढंग से होना चाहिए, जिससे किसानों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि किसान की चेहरे पर मुस्कान ही देश की खुशहाली की इबारत लिखता है। विधायक ने किसान सुरेश पाठक, राम भवन मौर्य, जान्हवी नंदन तिवारी, दिलीप वर्मा, ¨बदु पटेल, सुखराम निषाद व सत्येंद्र कुमार को सम्मानित किया।

संसू, रुदौली के मुताबिक ब्लॉक सभागार में कृषि कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपकृषि निदेशक डीके ¨सह ने कहा कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी का है। उन्होंने कहा कि कृषि तकनीक का प्रयोग कर किसान अपनी आय बढ़ा सकता है। जिला कृषि अधिकारी बीके ¨सह ने कहा कि सहफसली सहित नगदी फसलों की पैदावार कर किसान लाभांवित हो रहे हैं। उन्होंने कृषि विभाग से संचालित तमाम योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में बनमऊ के वीरेंद्र शर्मा, भदावल के द्वारिका, कोलवा के रघुराज यादव, लोहटी सरैया के जगन्नाथ मौर्य, नेवाजपुर के राघवेंद्र प्रताप ¨सह, पकडिया गांव के मिथलेश कुमारी, मुतौली के जगदीश यादव, भिटौरा के दुखहरन निषाद को सम्मानित किया गया। सीडीओ अक्षय त्रिपाठी ने कार्यशाला में पहुंच कर किसानों को उन्नतिशील बीज व खाद का प्रयोग कर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर सुझाव दिया। कार्यशाला में डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहन त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया, शिव गो¨वद पांडेय, हरिश्चंद्र, कृषि वैज्ञानिक डॉ. जसवंत ¨सह आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

संसू, गदुरहीबाजार के मुताबिक ब्लॉक अमानीगंज के सभागार में आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला में सात प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने किसानों को मुर्गी पालन, कृषि, विविधीकरण, एवं वानिकी तथा वानिकी तथा सब्जी के बेहतर उत्पादन एवं उनके बचाव के उपाय बताए। कार्यशाला में घटोली निवासी किसान उमानाथ, मंझनपुर निवासी देवशरण वर्मा, इछोई निवासी भाष्कर मिश्र, मांझा गांव निवासी श्यामबख्श ¨सह, बरौली निवासी अंशु तिवारी, भखौली निवासी अनुराग तिवारी, कोटडीह निवासी उमानाथ शुक्ल को दीवाल घड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कृष्ण देव गोस्वामी, एडीओ प्रदीप श्रीवास्तव, नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार, एडीओ को-आपरेटिव विकास ¨सह ने कार्यशाला में अपने विचार रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.