Move to Jagran APP

गठबंधन ने लगाया जीत के अंतर पर ब्रेक

के इर्दगिर्द की घूमती रही। विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन सपा प्रत्याशी की बढ़त लोकसभा चुनाव में इस सीट पर रही। जिले की चार विस सीट फैजाबाद संसदीय सीट में शामिल है। इनमें अयोध्या बीकापुर रुदौली शामिल है। सभी विस सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में करीब पौने तीन लाख वोट से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने मित्रसेन यादव का पराजित कर जीत दर्ज की थी

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 11:59 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:18 AM (IST)
गठबंधन ने लगाया जीत के अंतर पर ब्रेक
गठबंधन ने लगाया जीत के अंतर पर ब्रेक

अयोध्या: अपने गृह क्षेत्र मिल्कीपुर (सु.) को छोड़कर किसी विधानसभा क्षेत्र में सपा (गठबंधन)प्रत्याशी आनंदसेन यादव बढ़त नहीं ले सके। मिल्कीुपर विस क्षेत्र के अंतिम राउंड में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को 7,599 मतों से शिकस्त दी। भाजपा प्रत्याशी ने जिले के अयोध्या, रुदौली एवं बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में उन्हें पछाड़ दिया। नए परिसीमन में मिल्कीपुर (सु.) सीट है। इससे पहले मिल्कीपुर विस क्षेत्र की राजनीति गठबंधन प्रत्याशी के पिता मित्रसेन यादव के इर्दगिर्द की घूमती रही। विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है लेकिन सपा प्रत्याशी की बढ़त लोकसभा चुनाव में इस सीट पर रही। जिले की चार विस सीटें फैजाबाद संसदीय सीट में शामिल है। इनमें अयोध्या, बीकापुर, रुदौली व मिल्कीपुर हैं। सभी विस सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में करीब पौने तीन लाख वोट से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने मित्रसेन यादव को पराजित कर जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी ने उनकी बढ़त को लगभग 65 हजार पांच सौ के पास रोक दिया। रुदौली में 11,011 मत, बीकापुर में 8,538 एवं अयोध्या विस क्षेत्र से करीब 28 हजार मतों के अंतर से ही भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज कर सका। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 48.63 फीसद एवं सपा प्रत्याशी आनंदसेन को 42.61 फीसद मत मिले हैं। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 48.8 फीसद, सपा को 20.43,बसपा को 13.87 फीसद,कांग्रेस को 12.70 फीसद मत मिले थे। कांग्रेस को इस चुनाव में 4.91 फीसद मत मिले हैं। वहीं सपा एवं बसपा को पिछले चुनाव से करीब आठ फीसद ज्यादा मत मिले हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.