गठबंधन से घबरा गई है भाजपा
स्क्क,क्चस्क्क, क्चछ्वक्कस्क्क,क्चस्क्क, क्चछ्वक्कस्क्क,क्चस्क्क, क्चछ्वक्क
अयोध्या : पूर्व सीएम मायावती के जन्मदिन समारोह में बसपा की ओर से सजाए गए मंच पर सपाई दिग्गज नजर आए। देवकाली स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज पवन कुमार ने कहाकि बसपा-सपा गठबंधन से भाजपा घबरा गई है। भाजपा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआइ जांच करा रही है। बसपा शासन में गरीब परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया गया। बसपा सरकार के अधूरे कार्यों को अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में पूरा कर प्रदेश का विकास किया। बीकापुर के पूर्व विधायक जितेंद्र ¨सह बब्लू ने कहाकि गठबंधन के बाद भाजपा को सांप सूंघ गया है। 2019 में गठबंधन प्रत्याशियों को जीत दिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। सपा के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहाकि भाजपा शासनकाल में देश और प्रदेश सामाजिक, आर्थिक से खोखला होता जा रहा है। महंगाई से जनता त्रस्त है। पूर्व मंत्री ने आह्वान किया कि 2019 में भाजपा को उखाड़ फेंकना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के मुख्य जोन प्रभारी विश्वनाथ पाल ने की। संचालन मुन्नालाल मास्टर ने किया। सपा व बसपा नेताओं ने केक काटकर मायावती व ¨डपल यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर व बसपा के संस्थापक स्व. कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष गंगा¨सह यादव, पूर्व विधायक आनंदसेन यादव, पूर्व विधायक अभय ¨सह, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, ¨सधी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अमृत राजपाल, ओमप्रकाश ओमी, मोहम्मद कमर राईन व बसपा से रामकरन, असद खां, ओमप्रकाश वर्मा, कृष्णकुमार, राजेंद्र राजभर, जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप आनंद, चौधरी शहरयार, अनिल कुमार गौतम, मुस्तफा अली, बजरंगी गौतम, रामचंदर आदि ने विचार रखे।
युवा बसपाइयों ने निकाली पदयात्रा
बसपा के महानगर सचिव रंजीत सोनकर के नेतृत्व में वजीरगंज से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में अजय सोनकर, चंदन, तुषार श्रीवास्तव, रवि मौर्य सहित बड़ी संख्या में बसपाई शामिल हुए।