छह महिला आरक्षी सम्मानित
महिला हेल्पडेस्क के लोकार्पण अवसर पर डीआइजी दीपक कुमार ने छह महिला आरक्षियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया.
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:19 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 10:19 PM (IST)
अयोध्या: महिला हेल्पडेस्क के लोकार्पण अवसर पर डीआइजी दीपक कुमार ने छह महिला आरक्षियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इन आरक्षियों ने महिला हेल्प डेस्क पर महिला शिकायतों का निस्तारण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डीआइजी ने महिला आरक्षी रोली सिंह, खुशबू राय, कंचन यादव, मधु पाल, अंजू दुबे, मोहिनी मिश्रा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने महिला आरक्षियों की कार्यक्षमता, कार्य निर्वहन, कर्तव्य परायणता एवं व्यक्तिगत योगदान की प्रशंसा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें