मंडलीय टीमों के चयन के लिए होंगे ट्रायल
फैजाबाद : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न मंडल मुख्यालयों पर
फैजाबाद : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न मंडल मुख्यालयों पर होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए मंडल की टीमों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी ¨सह ने बताया कि मंडल से पूर्व उन्हीं तिथियों में जिला स्तरीय ट्रायल पूर्वाह्न 10 बजे से कराए जाएंगे। मंडलीय ट्रायल 12.30 बजे से होगा।
महिला-पुरुष तैराकी का ट्रायल 24 सितंबर, पुरुष हैंडबाल का ट्रायल पांच अक्टूबर, महिला-पुरुष जिम्नास्टिक का ट्रायल पांच अक्टूबर को, महिला-पुरुष कुश्ती का ट्रायल 11 को, महिला फुटबाल एवं महिला कबड्डी का ट्रायल 15 को, महिला-पुरुष बैड¨मटन का ट्रायल 25 को, पुरुष बास्केटबाल का ट्रायल 26 को, पुरुष फुटबाल का ट्रायल एक नवंबर को, महिला-पुरुष एथलेटिक्स का ट्रायल चार को, पुरुष कबड्डी का ट्रायल पांच को, पुरुष हॉकी व पुरुष वॉलीबाल का ट्रायल भी पांच नवंबर को होगा। महिला-पुरुष जूडो का ट्रायल 12 नवंबर, पुरुष क्रिकेट का ट्रायल 21 को, महिला हॉकी का 29 को होगा। पुरुष बॉ¨क्सग का ट्रायल एक दिसंबर तथा महिला-पुरुष टेबिल-टेनिस का ट्रायल 13 को डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के मैदानों पर कराया जाएगा। मंडलीय ट्रायल में फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी व बाराबंकी के खिलाड़ी भाग लेंगे।