Move to Jagran APP

कृषि मंत्री ने क्रॉप कैफेटेरिया में देखी धान रोपाई

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने की कुलपति की कार्यशैली की प्रशंसा.धान रोपाई का किया निरीक्षण

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 01:09 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 06:01 AM (IST)
कृषि मंत्री ने क्रॉप कैफेटेरिया में देखी धान रोपाई
कृषि मंत्री ने क्रॉप कैफेटेरिया में देखी धान रोपाई

कुमारगंज (अयोध्या) : प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शनिवार को आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। कृषि मंत्री ने प्रसार निदेशालय के क्रॉप कैफेटेरिया में धान रोपाई का निरीक्षण किया। क्रॉप कैफेटेरिया में फसलों का अवलोकन किसानों को भ्रमण के दौरान विवि कराता है। निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव ने बताया कि प्रक्षेत्र में आठ प्रजातियों के धान की रोपाई की जा रही है। कृषि मंत्री ने काले धान का पौधा व रोपाई भी देखी। कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के अनुसार कृषि मंत्री ने एनएसपी छह फार्म का लोकार्पण किया। यह फार्म एकीकृत फसल पद्धति के रूप में विकसित है। एक ही स्थान पर किसानों का कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन की वैज्ञानिक तकनीक से अवगत कराने के लिए कृषि मंत्री ने कुलपति की प्रशंसा की। कृषि मंत्री ने विवि परिसर में पौधारोपण भी किया। उद्यान क्ष्रेत्र, शस्य विज्ञान प्रक्षेत्र, शैक्षणिक पशुधन प्रक्षेत्र तथा मत्स्यकीय तालाबों का अवलोकन कृषि मंत्री ने किया। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कुलपति ने माल्यार्पण करके कृषि मंत्री का स्वागत किया। मंत्री के निरीक्षण में निदेशक प्रशासन डॉ. आरके जोशी, निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव, अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एवं पशुपालन डॉ हरनाम सिंह, अधिष्ठाता कृषि डॉ. वीएन राय, अधिष्ठाता उद्यान एव वानिकी डॉ. ओपी राव, निदेशक शोध डॉ. गजेंद्र सिंह तथा कुलपति के सचिव डॉ जसवंत सिंह साथ रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.