चेतावनी रेखा पार कर लाल निशान की ओर सरयू
अयोध्या : बुधवार को अपराह्न सरयू ने चेतावनी रेखा पार की। छह बजे केंद्रीय जल आयोग के स्थानीय क
अयोध्या : बुधवार को अपराह्न सरयू ने चेतावनी रेखा पार की। छह बजे केंद्रीय जल आयोग के स्थानीय कार्यालय में जलस्तर 91.860 मीटर रिकार्ड किया गया। सरयू के जलस्तर में सोमवार की मध्य रात्रि से ही छह से आठ सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही है। आशंका है कि देर रात तक जलस्तर लाल निशान भी छू सकता है। सरयू फिलहाल, लाल निशान से 87 सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं पर जलस्तर में जिस गति से वृद्धि हो रही है, उससे अनुमान है कि गुरुवार की भोर तक सरयू लाल निशान पार कर जाएंगी।
केंद्रीय जल आयोग के स्थानीय कार्यालय में कार्यरत संजयकुमार के अनुसार जलस्तर में देर रात तक वृद्धि का अनुमान है। सरयू के तेवर से तटवर्ती इलाकों में दहशत है और लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में पलायन भी करने को मजबूर हो रहे हैं। शुजागंज संवादसूत्र के अनुसार सरयू के तट पर आबाद मंहगू का पुरवा, कैथी व कैथी मांझा के लोगों के माथे पर ¨चता की लकीरें साफ नजर आने लगी हैं। प्रशासन ने अब तक कटान रोकने का कोई उपाय शुरू नहीं किया है। मंहगू का पुरवां के प्रताप ¨सह, शिवराम, रजनीश तथा कैथी के अमरनाथ, राजकुमार व कैथी माझा के रामू यादव, देशराज आदि बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि नदी का पानी पिछले 24 घंटे में काफी बढ़ा है लेकिन जब तक बाढ़ की समस्या पूरी तरह उत्पन्न नहीं हो जाती, तब तक यहां कोई भी प्रशासनिक अमला हरकत में नहीं आता।