मूड़ाडीहा सहित कई गांवों तक पहुंचा बाढ़ का पानी
पूराबाजार / फैजाबाद : लालनिशान के ऊपर बह रहीं सरयू तटवर्ती इलाकों के लिए चुनौती साबित
पूराबाजार / फैजाबाद : लालनिशान के ऊपर बह रहीं सरयू तटवर्ती इलाकों के लिए चुनौती साबित हो रही हैं। सदर तहसील के माझा मूड़ाडीहा सहित कई गांवो में बाढ़ का पानी दस्तक देने लगा है। अयोध्या में सरयू का पानी फटिकशिला एवं सीताराम आश्रम जैसे तटवर्ती मंदिरों की नींव पर दस्तक दे रहा है। सरयू के रामघाट स्थित टापू में स्थित कपिलमुनि आश्रम का अस्तित्व भी बाढ़ के पानी से सिकुड़ता जा रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. अनिलकुमार के निर्देश पर तहसीलदार सदर मनोज कुमार ¨सह राजस्व अमले के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का सघन दौरा कर ग्राम प्रधान तेजबहादुर निषाद के साथ एक-एक परिवार से रू-ब-रू हुए और उनकी समस्याएं सुनीं। तहसीलदार ने सभी बाढ़ चौकियों व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया, नावों की स्थिति व बाढ़ शरणालय का अवलोकन कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भी प्रेषित की। तहसीलदार ने माझा सलेमपुर, माझा पूरे चेतन, माझा पिपरी, मांझा मड़ना, मांझा रामपुर पुवारी, मांझा काजीपुर का दौरा किया। तहसीलदार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ का पानी दस्तक देने लगा है, परंतु आबादी क्षेत्र अभी सुरक्षित है।
रुदौली संवादसूत्र के अनुसार घाघरा के रौद्र रूप से माझा कैथी में दहशत का आलम है। लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में हैं। तीसरे दिन लाल निशान से ऊपर सरयू
- सरयू अयोध्या में लगातार तीसरे दिन लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। रविवार को सरयू का जलस्तर जहां लाल निशान से आठ सेंटीमीटर ऊपर जा पहुंचा, वहीं सोमवार को जलस्तर में कुछ कमी आई और जलस्तर लाल निशान से दो सेंटीमीटर ऊपर रिकार्ड किया गया। लाल निशान से ऊपर बह रहीं सरयू के तेवर से तटवर्ती इलाकों में दहशत का माहौल है।