Move to Jagran APP

सरकार के माथे पर कलंक कानपुर की घटना : गंगा

कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या विकास दुबे को मिल रहे सत्ता के संरक्षण का नतीजा है.समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से डेरामूसी में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाए.

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 11:06 PM (IST)
सरकार के माथे पर कलंक कानपुर की घटना : गंगा
सरकार के माथे पर कलंक कानपुर की घटना : गंगा

सोहावल (अयोध्या): कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या विकास दुबे को मिल रहे सत्ता के संरक्षण का नतीजा है। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से डेरामूसी में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाए। उन्होंने कहाकि बिना राजनीतिक संरक्षण के यह संभव नहीं। अपराधी पहले पुलिस से डरते थे। सत्ता का संरक्षण हासिल होने से अब वे दबिश देने गई पुलिस पार्टी पर फायरिग कर उनकी जान ले रहे हैं। कहा, पुलिस पार्टी पर हमले की ऐसी दुस्साहसिक वारदात उन्होंने नहीं सुनी। आरोप लगाया कि विकास दुबे की गिरफ्तारी की नाकामी की छिपाने के लिए पुलिस ने खुद कानून से खेलते हुए उसके मकान व वाहनों को ध्वस्त कर दिया। जिलाध्यक्ष ने विकास दुबे के राजनीतिक व प्रशासनिक सरपरस्तों को बेनकाब करने व अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि भाजपा सरकार को नीतियों से किसान, मजदूर, मध्यमवर्ग व छोटे व्यापारी सभी परेशान हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव में जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। इंतजार 2022 के विधान सभा चुनाव का है। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ पार्टी नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप'ने पार्टी का पत्रक कार्यकर्ताओं में वितरित किया। कार्यक्रम में छोटेलाल यादव, अजय प्रताप सिंह, प्रधानगण हरीशचंद्र वर्मा, सहदेव यादव, राम सूरत यादव, अरशद आलम 'मोनू', रामदीन यादव, राजेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.