Move to Jagran APP

आप की यूपी में कमान सभाजीत के हाथ

अयोध्या आम आदमी पार्टी सभाजीत सिंह के जरिए एक तीर से दो निशाने साधेगी। सभाजीत सिंह आप के पहले प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ अयोध्यावासी भी हैं। आप के अलावा भाजपा व कांग्रेस ने भी अयोध्या के नेताओं को पार्टी की कमान सौंपी है। अयोध्या निवासी भाजपा नेता विनय कटियार फैजाबाद निवासी डॉ. निर्मल खत्री सोहावल के मुन्ना सिंह चौहान अपने दलों के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा कांग्रेस रालोद के बाद आप में भी अयोध्या से प्रदेश अध्यक्ष का चयन बताता है कि राज्य की सियासत में रामनगरी का रसूख कितना ऊंचा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 11:16 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 11:16 PM (IST)
आप की यूपी में कमान सभाजीत के हाथ
आप की यूपी में कमान सभाजीत के हाथ

अयोध्या : आम आदमी पार्टी सभाजीत सिंह के जरिए एक तीर से दो निशाने साधेगी। सभाजीत सिंह आप के पहले प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ अयोध्यावासी भी हैं। आप के अलावा भाजपा व कांग्रेस ने भी अयोध्या के नेताओं को पार्टी की कमान सौंपी है। अयोध्या निवासी भाजपा नेता विनय कटियार, फैजाबाद निवासी डॉ. निर्मल खत्री, सोहावल के मुन्ना सिंह चौहान अपने दलों के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा, कांग्रेस, रालोद के बाद आप में भी अयोध्या से प्रदेश अध्यक्ष का चयन बताता है कि राज्य की सियासत में रामनगरी का रसूख कितना ऊंचा है। माना जा रहा है कि इस सांगठनिक फेरबदल के साथ ही आप ने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

loksabha election banner

सभाजीत सिंह ने राजनीति का ककहरा अयोध्या से ही सीखा। उन्होंने साकेत महाविद्यालय से छात्र राजनीति की शुरुआत की। वे शिक्षा के बाजारीकरण, महंगी फीस व जर्जर मंदिरों को ठीक कराने समेत अन्य आंदोलन कर चुके हैं। सिंह, अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे। आप के गठन के बाद जिलाध्यक्ष, अवध प्रांत की कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता व स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर जैसे अहम पदों पर उन्होंने कार्य किया है। आरटीआइ कार्यकर्ता के तौर पर भी उनकी पहचान रही है। बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में उन्हें यूपी की कमान सौंपी थी। दूरभाष पर उन्होंने कहाकि यूपी में संगठन का व्यापक विस्तार किया जाएगा। पार्टी से जन-जन को जोड़ा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.