Move to Jagran APP

भाजपा ने रोली सिंह को बनाया जिपं अध्यक्ष का उम्मीदवार

गुरुवार को जागरण की खबर पर मुहर लग गई। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रोली सिंह को घोषित किया गया है। रोली सिंह पूरा बाजार द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य हैं। प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने संयुक्त रूप से उनके नाम का एलान किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jun 2021 11:05 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 11:05 PM (IST)
भाजपा ने रोली सिंह को बनाया जिपं अध्यक्ष का उम्मीदवार
भाजपा ने रोली सिंह को बनाया जिपं अध्यक्ष का उम्मीदवार

अयोध्या: गुरुवार को जागरण की खबर पर मुहर लग गई। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रोली सिंह को घोषित किया गया है। रोली सिंह पूरा बाजार द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य हैं। प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने संयुक्त रूप से उनके नाम का एलान किया। वहीं दैनिक जागरण ने बुधवार को ही यह समाचार प्रकाशित किया था कि भाजपा रोली सिंह पर दांव लगाने की तैयारी में है।

loksabha election banner

महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को पार्टी गंभीरता से ले रही है। गांवों का विकास केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। विकास की अवधारणा विजय प्रदान करने में सहायक होगी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव में जीत की प्रभावी रणनीति तैयार कर ली गई है। भाजपा इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत दर्ज करेगी। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

भाजपा से रोली सिंह ने भी खरीदा नामांकनपत्र

अयोध्या: भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रोली सिंह ने भी दो सेट में नामांकनपत्र खरीदा। समाजवादी पार्टी से घोषित प्रत्याशी इंदूसेन यादव ने भी एक सेट में और नामांकनपत्र खरीदा। सपा प्रत्याशी इंदूसेन दो सेट में नामांकन पत्र पहले दिन बुधवार को खरीद चुकी हैं। सपा से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र यादव ने भी एक सेट में नामांकनपत्र खरीद समाजवादी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ा रखी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट पर किया जाएगा। उसी दिन दोपहर तीन बजे से नामांकनपत्रों की जांच होगी। नाम वापसी 29 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तक की जा सकेगी। मतदान जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट पर तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना करा चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.