Move to Jagran APP

इधर से मत जाइए, कीचड़ में फंस जाएंगे

डाभासेमर(फैजाबाद): इधर से मत जाइए, कीचड़ में फंस जांएगे। कहीं फंस गए तो निकल पाना मुश्किल

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Aug 2017 11:46 PM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2017 11:46 PM (IST)
इधर से मत जाइए, कीचड़ में फंस जाएंगे
इधर से मत जाइए, कीचड़ में फंस जाएंगे

डाभासेमर(फैजाबाद): इधर से मत जाइए, कीचड़ में फंस जांएगे। कहीं फंस गए तो निकल पाना मुश्किल हो जाएगा। यदि कोई राहगीर संभल कर न जाए तो कीचड़युक्त जलभराव में गिरना तय है। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया है। बात हो रही है उसरू गांव की। इसी गांव से होकर नवीन मंडी बाइपास से इलाहाबाद हाईवे पर स्थित ब्रह्मदेव बाबास्थल के लिए जाने वाले मार्ग को जोड़ा गया है। कम दूरी तय करने के चक्कर में राहगीर अक्सर इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। गांव की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी संतोष कुमार राय से शिकायत कर पक्के मार्ग की मांग की है।

loksabha election banner

विकासखंड मसौधा की ग्राम पंचायत उसरू में जन समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रास्ते व जलनिकासी यहां की प्रमुख समस्या हैं। यहां न कोई रास्ता है और न ही जलनिकासी के लिए नाली। इक्का-दुक्का हैं भी तो आधी अधूरी। गांव के कई रास्तों में कीचड़युक्त जलभराव हो गया है। घरों से निकलने वाले पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। घरों का पानी रास्ते में इकट्ठा हो रहा है। बारिश के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का भी आवागमन इसी रास्ते से होता है। अधिक कीचड़ होने के कारण बच्चे दीवार के सहारे रास्ता पार करते हैं। बच्चे व राहगीर कीचड़ में फंस कर गिर जाते हैं। इस संबंध में गांव के अधिवक्ता सियाराम यादव का कहना है कि रास्ते व जलनिकासी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि कीचड़युक्त जलभराव होने से गांव में गंदगी का अंबार है। ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां फैलने का डर है। शिकायतकर्ताओं में गांव के बाबूलाल यादव, रामचंद्र यादव, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, अमित कुमार श्रीवास्तव, दाया देवी, दीपक श्रीवास्तव, बालचंद्र श्रीवास्तव सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।

ग्राम प्रधान बोले

उसरू ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव का कहना है कि गांव के कुछ रास्ते बनाने के लिए टेंडर हो चुका है। शीघ्र ही खराब रास्तों को बनवा दिया जाएगा। उनका कहना है कि गांव में जो अधूरे कार्य हैं उन्हें भी पूर्ण करा दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.