Move to Jagran APP

भगवान राम की वन यात्रा का आभास कराएगा रामायण थीम पार्क

विजन डॉक्यूमेंट में गुप्तारघाट से नयाघाट के बीच योजना को विस्तार देने की परिकल्पना.सिगापुर के सेंटोसा आईलैंड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा पार्क

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 07:57 PM (IST)
भगवान राम की वन यात्रा का आभास कराएगा रामायण थीम पार्क
भगवान राम की वन यात्रा का आभास कराएगा रामायण थीम पार्क

रविप्रकाश श्रीवास्तव, अयोध्या वनवास के दौरान भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण कई वन क्षेत्रों से होकर गुजरे। त्रेतायुग की भगवान राम की इस वन यात्रा का एहसास कराने के लिए रामनगरी में उसी युग के अनुरूप वन क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई गई है। रामायण थीम पार्क के रूप में इसका विस्तार होगा। गुप्तारघाट से नयाघाट के बीच सरयू नदी के किनारे इस वन क्षेत्र को विकसित किया जाना प्रस्तावित है। ग्लोबल कंसल्टेंट कंपनी ली एसोसिएट्स ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में इस परिकल्पना को शामिल किया है। इसके पीछे उद्देश्य रामनगरी आने वाले पर्यटकों को भगवान राम की वन यात्रा का आभास कराना है। पार्क में रामायणकालीन वनस्पतियों का पूरा वन क्षेत्र तैयार करने का सुझाव दिया गया है। चित्रकूट, दंडकारण्य, पंचवटी, द्रोणागिरि आदि ऐसे वन, जिनका उल्लेख रामायण में मिलता है, उनका स्वरूप देखने को मिलेगा। रामायण कालीन वनस्पतियों से आच्छादित इस पार्क को आध्यात्मिक वन क्षेत्र के रुप में तैयार किया जाएगा। प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार के दौरे के बाद इस दिशा में तेजी देखी जा रही है। अगले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजन डॉक्यूमेंट की पुन: समीक्षा करेंगे। इसलिए दस्तावेजों को और तराशा जा रहा है। विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने में लगे विशेषज्ञों की माने तो इस योजना में वनवास के दौरान भगवान राम ने जहां-जहां विश्राम किया उसकी भी झलक देखने को मिलेगी। आश्रम बनाए जाएंगे, जहां पहुंचकर पर्यटकों को बिल्कुल उसी कालखंड का एहसास होगा। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि रामायण थीम पार्क सहित पर्यटन की ²ष्टि से कई क्षेत्रों को विकसित करने की परिकल्पना विजन डॉक्यूमेंट में शामिल है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इसमें विस्तार और सुधार किया जा रहा है।

loksabha election banner

............

सेंटोसा आईलैंड की तर्ज पर विकसित करने की योजना

-रामायण थीम पार्क को सिगापुर में स्थित सेंटोसा आईलैंड की तरह विकसित किए जाने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है, जहां पर्यटक को रामायण कालीन परि²श्य देखने को मिलेगा।

वृहद होगा पर्यटन क्षेत्र

सरकार की मंशा है कि रामनगरी आने वाला श्रद्धालु कम से कम दो दिन यहां बिताए। इसलिए रामनगरी में वृहद स्तर पर पर्यटन क्षेत्र विकसित किये जाने की योजना विजन डॉक्यूमेंट में शामिल की गयी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.