Move to Jagran APP

मौजूदा तरक्की के पीछे राजीव गांधी : निर्मल

फैजाबाद : राजीव गांधी के पांच सूत्री कार्यों की बदौलत ही देश आज तरक्की का नया मुकाम हासिल

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 12:31 AM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 12:31 AM (IST)
मौजूदा तरक्की के पीछे राजीव गांधी : निर्मल
मौजूदा तरक्की के पीछे राजीव गांधी : निर्मल

फैजाबाद : राजीव गांधी के पांच सूत्री कार्यों की बदौलत ही देश आज तरक्की का नया मुकाम हासिल करने की ओर है। राजीव गांधी ने अर्थव्यवस्था का नया द्वार खोला। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती दी। आइटी क्रांति की नींव रखी और मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 साल की, यह ऐसे कुछ कार्य स्वर्गीय राजीव गांधी की देन हैं। यह उद्गार हैं, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व इलाकाई सांसद डॉ. निर्मल खत्री के।

loksabha election banner

वे कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा, राजीव गांधी हमेशा 10 साल आगे की सोचते थे। यही कारण था कि राजीव गांधी के भाषणों में हमेशा 21वीं सदी में प्रगति का जिक्र हुआ करता था, आज जब उनकी सोच को हम नजदीक से देखते हैं तो यह महसूस करते हैं कि उनकी सोच एकदम सही साबित हो रही है। प्रदेश सचिव राजेंद्रप्रताप ¨सह एवं सुनील पाठक ने विचार रखे तथा पूर्व प्रधानमंत्री के विजन की दाद दी। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामदास वर्मा ने की तथा संचालन जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया।

इस मौके पर एआइसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्र, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल मुस्तफा, सुनीलकृष्ण गौतम, शैलेंद्रमणि पांडेय, मजदूर नेता एसपी चौबे, अकबर अली मेजर, फरीद सलमानी, अनिल तिवारी, शिवपूजन पांडेय, जनार्दन ¨सह, जयकरन वर्मा, बृजेश ¨सह चौहान, सियाराम वर्मा, उमेश उपाध्याय, हरेकृष्ण गुप्त, संजय वर्मा, बसंत मिश्र, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मधु पाठक, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शरद शुक्ल, रणजीत ¨सह, करन त्रिपाठी, छात्र संगठन के शाहनवाज खान, सुरेंद्र ¨सह सैनिक, मंसाराम यादव, रामकुमार ओझा, श्रीनिवास शास्त्री, मोहम्मद दानिश जिया, अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

---------------इनसेट------------'गरीबों के लिए उनके मन में जगह थी'- पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कांग्रेस विचार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष ¨सह ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के साथ जिला चिकित्सालय में फल वितरित किया। इस दौरान मनीष ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री भारतीयता के महान नुमाइंदे थे और गरीबों-पीड़ितों के लिए उनके मन में बहुत जगह थी।----------------------पदयात्रा से पूर्व पीएम के प्रति छलका अनुराग

- महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष करन त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सदभावना पदयात्रा निकाली गई। यात्रा सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क से लेकर रिकाबगंज स्थित कमला नेहरू भवन पर समाप्त हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर डॉ. निर्मल खत्री ने पदयात्रा का स्वागत किया। खत्री ने कामयाब पदयात्रा के लिए करन त्रिपाठी सहित रणजीत ¨सह, एनएसयूआइ के अध्यक्ष शाहनवाज खान की तारीफ भी की। करन ने कहा, राजीव गांधी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं एवं वे ही डिजिटल इंडिया के असली जनक हैं। पदयात्रा में शिवम विश्वकर्मा, अवधकिशोर, अनस मुमताज, शाहरुख काजी, अनंतराम ¨सह, शाहिद, उमर मुस्तफा, राकेश तिवारी, विमलेश तिवारी, म¨नदर ¨सह, कै़फी उमर, इशाक, अजय तिवारी, दीपक, गो¨वद, आरिफ, फुरकान आदि सहित सौ से अधिक युवा शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.