अयोध्या से बाराबंकी तक होगा रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण
अयोध्या से मनकापुर तक 37 किलोमीटर लंबी इलेक्ट्रिक लाइन का विस्तार किया गया है। मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त अभयकुमार राय ने बुधवार को दोपहर विस्तार कार्य का निरीक्षण करने के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन पर भूमि पूजन कर इलेक्ट्रॉनिक लाइन का शुभारंभ किया। पहले चरण में मनकापुर से अयोध्या तक संपन्न हुए विद्युतीकरण कार्य के बाद अगले चरण में अयोध्या से अकबरपुर (अंबेडकरनगर) तक ये कार्य होगा। विद्युतीकरण होने के बाद ट्रेनों
अयोध्या : मनकापुर से अयोध्या तक हुए रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण कार्य का सफल ट्रॉयल बुधवार को हुआ। मुख्य संरक्षा आयुक्त आरके राय ने परीक्षण में कार्य संतोषजनक पाया। बुधवार को ट्रॉयल के लिए मनकापुर के रास्ते अयोध्या पहुंचे मुख्य संरक्षा आयुक्त ने कहाकि अकबरपुर से बाराबंकी तक विद्युतीकरण कार्य प्रस्तावित है। अगले चरण में अयोध्या से बाराबंकी तक रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जाएगा। इसके बाद अकबरपुर रेल मार्ग को शामिल किया जाएगा। टेंडर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस ट्रैक का भी विद्युतीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। विद्युतीकरण होने के बाद अयोध्या से इलेक्ट्रिक इंजन चलने लगेंगे। इससे यात्रियों को काफी लाभ हो गया। सबसे बड़ा फायदा समय की बचत का होगा। इस कार्य को पहले बाराबंकी से अकबरपुर की ओर होना था, लेकिन मनकापुर से अयोध्या तक विद्युतीकरण होने के बाद अब विद्युतीकरण अयोध्या से बाराबंकी की ओर बढ़ेगा, ताकि लखनऊ से बाराबंकी-अयोध्या होते हुए गोंडा और गोरखपुर रेल मार्ग पूरी तरह विद्युतीकृत हो जाएं। अयोध्या जंक्शन पहुंचने के बाद मुख्य संरक्षा आयुक्त ने स्टेशन अधीक्षक एमएन मिश्र से जंक्शन पर चल रहे कार्य के बारे में जानकारी हासिल की। अगले वर्ष जून-जुलाई तक ये कार्य भी पूरा हो जाने की उम्मीद है। विद्युतीकरण को अयोध्या के रेल विकास की अहम कड़ी माना जा रहा है। मुख्य संरक्षा आयुक्त ने कहाकि ये परीक्षण कार्य था।