क्विज प्रतियोगिता में अमन, आकश रहे अव्वल
अयोध्या राजकीय इंटर कॉलेज में परिवहन विभाग के संयोजन में क्विज निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। क्विज में अमन कुमार शर्मा आकाश कनौजिया तथा अमन मालवीय को पहला स्थान मिला। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सोनी वर्मा पल्लवी मौर्या व सुनीता कुमार दूसरे स्थान पर रहीं।
अयोध्या : राजकीय इंटर कॉलेज में परिवहन विभाग के संयोजन में क्विज, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। क्विज में अमन कुमार शर्मा, आकाश कनौजिया तथा अमन मालवीय को पहला स्थान मिला। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सोनी वर्मा, पल्लवी मौर्या व सुनीता कुमार दूसरे स्थान पर रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता में पहला व दूसरा स्थान पर क्रमश: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सुनीता व पल्लवी को मिला, जबकि राजकरण वैदिक पाठशाला के सूरज को तीसरा स्थान मिला। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की काजल यादव को पहला तथा प्रज्ञा को दूसरा और जीआइसी के शुभम कुमार को तीसरा स्थान मिला।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने ट्रैफिक नियमों के अनुपालन पर बल दिया। विद्यार्थियों को इसके लिए प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक आरबीएस चौहान ने यातायात नियमों के अनुपालन के लाभ बताए, कहा इससे दुर्घटना रोकी जा सकती है। उन्होंने बाइक पर हेलमेट व चारपहिया वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट बांधने का आह्वान किया।
इस मौके पर एआरटीओ एसडी सिंह, वीके अस्थाना सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन राजेश कुमार शुक्ल ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में केदारनाथ यादव, बीएन पांडेय, काशी प्रसाद, अनिल कुमार शर्मा, शैलेश कुमार रहे।