एससी-एसटी एक्ट विरोधी धरना कल लखनऊ में
फैजाबाद : अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपानिधान तिवारी ने बताया कि
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 11:32 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 11:32 PM (IST)
फैजाबाद : अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपानिधान तिवारी ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार के न्यायालय के आदेश को दरकिनार कर संसद में कानून लाकर एससी-एसटी एक्ट और प्रमोशन में आरक्षण देने की व्यवस्था कर नैसर्गिक न्याय के खिलाफ निर्णय लिया है। इसके विरोध में सर्वसमाज के बैनर तले आगामी 20 सितंबर को लखनऊ के गांधी मैदान में 10 बजे धरना आयोजित किया जाएगा। पूरे प्रदेश से हजारों लोग शिरकत कर विरोध जताएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें