प्रियंकासेन समेत तीन ने की लोस की दावेदारी
फैजाबाद : समाजवादी पार्टी में लोकसभा टिकट की दावेदारी शुरू हो गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्
फैजाबाद : समाजवादी पार्टी में लोकसभा टिकट की दावेदारी शुरू हो गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीना गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रियंकासेन व हिमांशु ¨सह ने आवेदनपत्र लिया है। इनमें ¨प्रयकासेन पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की बहू हैं। प्रियंका के पति अर¨वदसेन आइपीएस अधिकारी हैं। जिलाध्यक्ष गंगा ¨सह यादव ने तीनों के लोस टिकट के लिए आवेदनपत्र लेने की पुष्टि की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन पत्र में लगने वाले अदेयता प्रमाणपत्र भी इन तीनों ने लिये हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय महासचिव अवधेशप्रसाद, पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन व पूर्व राज्यमंत्री आनंदसेन भी लोस टिकट के दावेदार हैं। इनमें आनंदसेन पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के पुत्र हैं। उन्होंने अघोषित तौर से लोस चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। समर्थकों के साथ बैठकें कई महीने से जारी हैं। भले ही इसे पार्टी कार्यक्रमों की तैयारी बैठक के रूप में प्रचारित किया जाता है। पर तैयारी बैठकों में उनकी सक्रियता को लोस चुनाव की दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है। मित्रसेन यादव के निधन के बाद बीकापुर विस सीट से समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव में आनंदसेन को उम्मीदवार बनाया था, वह जीते भी। एक वर्ष बाद हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने फिर उन्हें फिर उम्मीदवार बनाया। भाजपा की सुनामी में वह भी पार्टी के अन्य उम्मीदवारों की तरह सीट नहीं बचा सके। लोकसभा चुनाव की हलचल शुरू होने के बाद से उन्हें पिता मित्रसेन यादव की विरासत का वाहक होने के कारण टिकट का स्वाभाविक दावेदार माना जाने लगा। इसकी वजह तीन बार लोकसभा सीट से मित्रसेन यादव की नुमाइंदगी रही। सेन परिवार से लोस टिकट के लिए प्रियंकासेन का आगे आना वैसे चौंकाने वाला नहीं है। लंबे समय से वह राजनीति की मुख्य धारा में इंट्री के लिए प्रयासरत हैं। वह ह¨रग्टनंगज ब्लॉक की प्रमुख भी रह चुकी हैं। सेन परिवार की दोनों बहुएं फिलहाल जिला पंचायत सदस्य हैं। इनमें इंदुसेन पूर्व राज्यमंत्री आनंदसेन की पत्नी हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो वह लोस टिकट के लिए पार्टी नेता रामगोपाल यादव से दिल्ली में मिल चुकी हैं। पार्टी की एक विप सदस्य का नाम भी उनके लिए टिकट की पैरोकारी में सपाइयों की जुबान पर है।