साइंस फेस्टेविल में परिषदीय विद्यालय के बच्चों की छाप
फैजाबाद : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित इंटरनेशनल साइंस फेस्टेविल में जूनियर हाई
फैजाबाद : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित इंटरनेशनल साइंस फेस्टेविल में जूनियर हाईस्कूल शिवालामऊ के चार बच्चों ने अपनी विशिष्टता की छाप छोड़ी। बच्चों ने जाने-माने वैज्ञानिकों से मुलाकात की। क्विज प्रतियोगिता में सवालों का सही जबाब दिया। नामचीन वैज्ञानिक क्रियाकलापों की जानकारी हासिल की।
इस प्रतियोगता के पहले ये बच्चे मंडल स्तर पर अव्वल रहे। बच्चों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इसी के बाद इन बच्चों का चयन इंटरनेशनल सांइस फेस्टेविल के लिए हुआ। सभी बच्चे फैजाबाद मंडल के मसौधा विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवालामऊ के हैं। प्रधानाध्यापक एवं विज्ञान शिक्षक गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव ने अंकित, धीरज, चंदन एवं आदित्य कुमार के साथ महोत्सव में प्रतिभाग किया।
टीम में प्रधानाध्यापक चंद्रजीत यादव ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। यहां हुई सांइस क्विज प्रतियोगिता में फैजाबाद, इलाहाबाद एवं कानपुर के बच्चों की टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से हिस्सा लिया। आयोजकों एवं वैज्ञानिकों को सही जबाब देकर वाहवाही लूटी। प्रधानाध्यापक गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव एवं टीम सहयोगी चंद्रजीत यादव को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता ¨सह ने टीम को बधाई दी।