हरिओम तिवारी ने पुरोहितों को किया सम्मानित
सोहावल (अयोध्या) उद्योगपति व समाजसेवी हरिओम तिवारी ने क्षेत्र के दर्जनों पुरोहितों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तीन कलश तिवारी मंदिर अयोध्या के महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की। सम्मान समारोह ग्राम नेवादा में अखिलेश मिश्र के आवास पर आयोजित किया गया।
सोहावल (अयोध्या) : उद्योगपति व समाजसेवी हरिओम तिवारी ने क्षेत्र के दर्जनों पुरोहितों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तीन कलश तिवारी मंदिर अयोध्या के महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की। सम्मान समारोह ग्राम नेवादा में अखिलेश मिश्र के आवास पर आयोजित किया गया। इस दौरान तिवारी ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि अपने पड़ोसी को भूखा न सोने दें, उसकी मदद करें। पुरोहित ब्राह्मण आज विषम परिस्थितियों से गुजर रहे हैं, हमारा प्रयास है कि इन्हें सम्मान दें और हर संभव मदद करें। इस मौके पर विपिनेश पांडेय, विश्वेशनाथ मिश्र'सुड्डू', ग्राम प्रधान राजेश तिवारी, प्रधान मालेंद्र तिवारी, जगदंबा मिश्र, अनूप मिश्र, नीलमणि तिवारी, रवि तिवारी, पुष्कर तिवारी, अखिलेश्वर मिश्र, करुणापति मिश्र, बबलू पांडेय, अर्जुन तिवारी, राजेश तिवारी, बंटी तिवारी आदि मौजूद रहे।