Move to Jagran APP

अधिवक्ता कचहरी में बनवाएंगे पिक कांप्लैक्स

अधिवक्ता कचहरी में पिक कांप्लैक्स बनवाएंगे। महिलाओं के प्रसाधन की समस्या को ध्यान में रखते हुए फैजाबाद बार एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है.

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:46 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:46 PM (IST)
अधिवक्ता कचहरी में बनवाएंगे पिक कांप्लैक्स
अधिवक्ता कचहरी में बनवाएंगे पिक कांप्लैक्स

अयोध्या : अधिवक्ता कचहरी में पिक कांप्लैक्स बनवाएंगे। महिलाओं के प्रसाधन की समस्या को ध्यान में रखते हुए फैजाबाद बार एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है। कचहरी में महिलाओं के लिए कहीं भी प्रसाधन की व्यवस्था नहीं है। यह हालत तब है, जब कचहरी में आने वाली महिलाओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी व मंत्री धनुषजी श्रीवास्तव ने इस संबंध में जिला जज ज्ञानप्रकाश तिवारी से बात कर जगह की मांग की है। जिलाधिकारी को इस बारे में पत्र भेजा गया है।

loksabha election banner

कचहरी में महिलाओं से जुड़ी आठ अदालतें काम कर रहीं हैं। इनमें पारिवारिक न्यायालय व घरेलू हिसा संबंधी अदालतें शामिल हैं। पूर्ववर्ती जिला जज ने पारिवारिक न्यायालय के निकट महिलाओं के प्रसाधन की कामचलाऊ व्यवस्था करा दी थी। बाद में इसे तोड़ दिया गया। महिला वादकारियों को एक मात्र सहारा वकालतखाना का महिला प्रसाधन कक्ष है, लेकिन यह सभी के लिए नहीं है। पूर्व अध्यक्ष अरविद सिंह ने अपने कार्यकाल में इसके लिए प्रयास किया था। अब बार एसोसिएशन की मौजूदा कार्यकारिणी ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है। अध्यक्ष ने बताया कि पिक कांप्लैक्स की व्यवस्था सुलभ शौचालय में ही की जाएगी। सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों से बातचीत की जा चुकी है। कांप्लैक्स निर्माण का समस्त खर्च यही संस्था उठाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.