Move to Jagran APP

दशरथ गद्दी से जुड़े अयोध्या के भजन गायक देवेंद्र पाठक के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज

Physical Exploitation Case अयोध्या में दशरथ गद्दी के महंत के शिष्य देवेंद्र पाठक के खिलाफ दिल्ली की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 05:03 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 05:23 PM (IST)
दशरथ गद्दी से जुड़े अयोध्या के भजन गायक देवेंद्र पाठक के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज
दशरथ गद्दी से जुड़े अयोध्या के भजन गायक देवेंद्र पाठक के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज

अयोध्या, जेएनएन। रामनगरी अयोध्या में भजन गायक देवेंद्र पाठक के खिलाफ दिल्ली की एक महिला ने दुष्कर्म तथा यौन शोषण का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। दिल्ली की तलाकशुदा महिला ने शादी का झांसा देकर लम्बे समय से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। भजन गायक पाठक के खिलाफ पहले भी एक महिला ने ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया था।

loksabha election banner

अयोध्या में दशरथ गद्दी के महंत के शिष्य देवेंद्र पाठक के खिलाफ दिल्ली की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पाठक पर दिल्ली की इस तलाकशुदा महिला ने शादी का झांसा देकर लम्बे समय से यौन शोषण तथा दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। भजन गायक देवेंद्र पाठक पर महिला ने 80 हजार रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है।

देवेंद्र पाठक पर आरोप है कि वह महिला के साथ अयोध्या शहर के कई होटलों व मंदिरों में ठहराता था। उसके खिलाफ महिला से शादी का वादा कर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगा है। पाठक तथा महिला की दिल्ली में मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह लोग दिल्ली में भी मिले। पाठक ने महिला को अयोध्या बुलाया। इस पीडि़त महिला ने अयोध्या में पाठक के साथ पहली ही मुलाकात में दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि पाठक दिल्ली से अयोध्या बुलाकर दुष्कर्म करता था। कई बार विरोध के बावजूद मीरा और कृष्ण के प्रेम का हवाला देकर हवस का शिकार बनाया। इसी बीच प्रेगनेंट होने पर जबरन गर्भपात भी कराया। पाठक पर आरोप है कि इस प्रकरण में मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर तलाकशुदा महिला को अयोध्या से भगाया था।

भजन गायक देवेंद्र पाठक अयोध्या के चौबुर्जी मंदिर दशरथ गद्दी राम कोट अयोध्या से जुड़ा है। इससे पहले भी एक महिला ने भजन गायक देवेंद्र पाठक के खिलाफ अयोध्या में ही ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया है।

केस दर्ज होने के बाद जान से मारने की धमकी

देवेंद्र पाठक के खिलाप अयोध्या के थाना रामजन्मभूमि में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। अब अयोध्या में केस दर्ज होने के बाद पीडि़ता को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। महिला पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.