Move to Jagran APP

धूप ने गलन व ठिठुरन से दी राहत

विज्ञानियों का अनुमान है कि 30 जनवरी तक ठंड का असर बना रहेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 12:45 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 12:45 AM (IST)
धूप ने गलन व ठिठुरन से दी राहत
धूप ने गलन व ठिठुरन से दी राहत

अयोध्या: शुक्रवार को मौसम थोड़ा राहत भरा रहा। सुबह के समय गलन व ठिठुरन ने लोगों को परेशान किया, लेकिन जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां आगे बढ़ीं, वैसे-वैसे आसमान भी साफ होता गया। दिन में अच्छी धूप निकलने से वातावरण में गलन व ठिठुरन से भी लोगों को राहत मिली। हालांकि, अभी एक-दो दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। विज्ञानियों का अनुमान है कि 30 जनवरी तक ठंड का असर बना रहेगा।

loksabha election banner

इससे पहले गुरुवार को कड़ाके की ठंड ने लोगों को खासा परेशान किया था। गलन व ठिठुरन से लोग बेहाल थे। दिन के तापमान में भी खासी कमी आ गई थी। वहीं शुक्रवार को आसमान साफ हुआ तो लोगों को गलन व ठिठुरन से भी छुटकारा मिला। बच्चे भी मैदानों में खेलते नजर आए, जबकि बुजुर्गवार दिन में धूप का आनंद लेते दिखे। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. सीताराम मिश्र के अनुसार पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसी वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदान इलाकों में भी ठंड रहेगी। उन्होंने बताया कि 30 या 31 जनवरी के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 19 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आ‌र्द्रता 95 व न्यूनतम 75 प्रतिशत रही।

ठंड में निराश्रित पशुओं की दयनीय दशा

अयोध्या: कड़ाके की ठंड में जहां आमजन जीवन बेहाल हैं। वहीं निराश्रित पशुओं की दशा भी दयनीय है। पशु आश्रय स्थलों में भी ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं किए जा सके है। साथ चौराहों पर सार्वजनिक अलाव न जलने से बेसहारा मवेशी आसरा तलाश रहे हैं।

शासन ने बेसहारा मवेशियों को पशु आश्रय स्थलों में भेजने का निर्देश दिया है। इसके लिए जनवरी माह के पहले पखवारे में बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया, लेकिन इसमें भी कर्मचारियों ने खानापूर्ति की है। अभी बेसहारा मवेशी गांवों व सड़कों पर विचरण करते देखे जा सकते हैं। कोहरे व शीत लहर में मवेशी कहीं-कहीं जलते अलावों के किनारे खड़े देखे जाते है। ये मवेशी खेतों में फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे है। किसान शिवकुमार सैनी, हरीराम वर्मा, आशाराम, बजरंगी पाठक, पूर्व सभासद देवीप्रसाद गुप्ता ने किसान हित में फसलों की सुरक्षा की मांग की है।

बेसहारा मवेशियों को पशुशाला छोड़ने गई टीम से भिड़े ग्रामीण

कुमारगंज : अमानीगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत कोटिया में किसानों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर बेसहारा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की थी। इसके बाद गुरुवार को बीडीओ के नेतृत्व में टीम ने 14 मवेशियों को पकड़ा। तीन वाहनों से मवेशियों को रामपुर गौहनियां गोशाला में छोड़ने के लिए ले गए थे। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मवेशियों को उतारने का विरोध किया। टीम से हाथापाई भी की गई। इसके बाद टीम वहां से पशुओं लेकर वापस लौट आई। बाद में देवरा गोशाला में मवेशियों को छोड़ा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.