स्कूल खुलने से ऑनलाइन सिस्टम पर कम हो गई भीड़
ऑनलाइन क्लास में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके माता पिता से मशविरा किया जाता है। पढ़ाई के अतिरिक्त प्रायोगिक कार्य भी इस पर चल रहा है। इसी विधा से बच्चे ऑनलाइन राष्ट्रीय व प्रांतीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं.
अयोध्या: ऑनलाइन क्लास में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके माता पिता से मशविरा किया जाता है। पढ़ाई के अतिरिक्त प्रायोगिक कार्य भी इस पर चल रहा है। इसी विधा से बच्चे ऑनलाइन राष्ट्रीय व प्रांतीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। सामान्य ज्ञान व निबंध प्रतियोगिता हुई है। स्कूल खुलने से अच्छा हो गया है। ऑनलाइन सिस्टम पर छात्रों की भीड़ कम हो गई है। ऑनलाइन शिक्षा के रास्ते में संसाधन बड़ी समस्या हैं। ऑफलाइन के अतिरिक्त बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने की कोशिश सभी विद्यालय व संस्थान अभी भी कर रहे हैं। बच्चों को अधिकाधिक लाभ दिलाने का प्रयास जारी है।
नीलम तिवारी, निदेशक कौशल्या देवी पब्लिक स्कूल, पुरसायें रसूलाबाद। अयोध्या : देखिए न, जो कभी सोचा नहीं था, वो हो रहा है। हम सब घर पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे हैं। दो क्लास के बीच पर्याप्त अंतर होने से विश्राम भी मिलता है। टीचर पढ़ाते वक्त लैपटॉप स्क्रीन पर कनेक्ट बच्चों को देखकर सवाल पूछते हैं। कठिन प्रश्नों को हल करना बताते हैं। अभी भी सभी बच्चों को एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है।
शिवेंद्र प्रताप सिंह, कक्षा 11 आर्मी पब्लिक स्कूल फैजाबाद। अयोध्या: इस प्रकार की पढ़ाई में बच्चों की निगरानी का अभाव है। बच्चे घर से परीक्षा दे रहे हैं, लेकिन पारदर्शिता का अभाव है। हालांकि बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर उत्साहित हैं। बच्चे ऑनलाइन तो पढ़ रहे हैं, लेकिन इसमें क्लास रूम वाली बात नहीं है।पर इस बात का संतोष है कि बच्चे पढ़ाई से जुड़े तो हैं।
डॉ. रविदर कौर, न्यू हौसला नगर फैजाबाद।