नव्य अयोध्या को लेकर किसानों से मिलने पहुंचे संयुक्त आवास आयुक्त
नव्य अयोध्या को लेकर किसानों से मिलने पहुंचे संयुक्त
अयोध्या : नव्य अयोध्या की राह को रोड़ा साफ करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के उच्चाधिकारियों की टीम अभियंताओं के साथ योजना के लिए प्रस्तावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंची।
संयुक्त आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह और उप आवास आयुक्त देशदीपक के नेतृत्व में पहुंचे परिषद के अभियंता रामनगरी पहुंचे। टीम ने नव्य अयोध्या को लेकर किसानों से मुलाकात की। योजना को गति प्रदान करते हुए किसानों से आपत्तियां मांगने की जानकारी दी जा रही है। तिहुरा, बरहटा के बनवारी का पुरवा और शहनवाजपुर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों के साथ विस्तार से चर्चा की। किसानों ने टीम के सामने मुआवजे में समानता होने का मुद्दा भी उठाया। अधिग्रहण को लेकर किसानों के मन में व्याप्त भ्रम को भी टीम ने दूर किया। टीम में मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्त भी मौजूद रहे। काश्तकारों से आपत्तियां मांगने की प्रक्रिया शुरू, 50 किसानों को नोटिस जारी।
नव्य अयोध्या योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल हैं। आवास विकास परिषद और विकास प्राधिकरण मिल कर नव्य अयोध्या को साकार करने में लगा है। नव्य अयोध्या का बेहतर स्वरूप निर्धारित करने के लिए सलाहकार के चयन की भी प्रक्रिया चल रही है। संयुक्त आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से वार्ता कर उनका भ्रम दूर किया गया। टीम ने किसानों की समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना। किसानों की ओर से जो भी समस्याएं बताई गईं निराकरण कराने के लिए जिला प्रशासन को अवगत कराया गया। बरहटा में सर्वे चल रहा है, वहां के किसानों को खतौनी से संबंधित समस्या थी, जिसे दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।