नयावर्ष मेगा इवेंट की तरह मनाए जाने की तैयारी
अयोध्या : अवधपुरी कॉलोनी स्थित केशवधाम में भारतीय नव वर्ष को आमजन तक पहुंचाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता तिवारी मंदिर के महंत एवं समाजसेवी गिरीशपति त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा, अयोध्या भारतीय संस्कृति की अक्षुण्ण विरासत है। अयोध्या से भारतीय नववर्ष का संदेश व्यापक और सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप भव्य होना चाहिए। इस दौरान नववर्ष चेतना समिति का गठन किया गया। इसी समिति की देख-रेख में जिला के ब्लॉक स्तर पर नवसंवत्सर समारोह आयोजित होंगे।
अयोध्या : अवधपुरी कॉलोनी स्थित केशवधाम में भारतीय नव वर्ष को आमजन तक पहुंचाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता तिवारी मंदिर के महंत एवं समाजसेवी गिरीशपति त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा, अयोध्या भारतीय संस्कृति की अक्षुण्ण विरासत है। अयोध्या से भारतीय नववर्ष का संदेश व्यापक और सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप भव्य होना चाहिए। इस दौरान नववर्ष चेतना समिति का गठन किया गया। इसी समिति की देख-रेख में जिला के ब्लॉक स्तर पर नवसंवत्सर समारोह आयोजित होंगे। अयोध्या स्थित सरयू तट पर नवसंवत्सर के स्वागत में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस अवसर को सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में यादगार बनाए जाने का विचार है।
जिले के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के माध्यम से नवसंवत्सर समारोह से जोड़ा जाएगा। बैठक में संपर्क अभियान का दायित्व बृजेश पासवान, रामकुमार गुप्त, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, मनोज, राघवेंद्र तिवारी, सत्येंद्र, राहुल, नंदलाल द्विवेदी, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजयमोहन श्रीवास्तव, डॉ. हरिप्रसाद दुबे व कवि टाटंबरी को जिम्मेदारी दी गई है। इंजीनियर अभिषेक तिवारी ने बताया कि पश्चिमी सभ्यता के अंधाधुंध अनुकरण के कारण हम अपनी भारतीय सभ्यता व संस्कृति से विमुख होते जा रहे हैं।