महापौर व विधायक को परिक्रमा मार्ग में मिली खामियां
फैजाबाद : शनिवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने पंचकोसी परिक्रम
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 12:08 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 12:08 AM (IST)
फैजाबाद : शनिवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का जायजा लिया तो कई खामियां मिलीं। मार्ग में गिट्टी व गंदगी मिली। दोनों जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार से बात की और तुरंत खामियों का दूर कराने को कहा।
निरीक्षण के दौरान व भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, दिवाकर ¨सह, अमल गुप्त मौजूद थे। उदया पब्लिक स्कूल तिराहे से निरीक्षण शुरू किया गया। पंचकोसी परिक्रमा पथ पर बने शौचालय गंदे पाए गए। महापौर ने परिक्रमा पथ व शौचालयों की सफाई न करने पर नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें