Move to Jagran APP

बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों ने बांटे मास्क

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। देश के कई राज्यों में यह महामारी फिर तेजी से फैल रही है। ऐसे में और सचेत रहने की आवश्यकता है। शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 11:55 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:55 PM (IST)
बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों ने बांटे मास्क
बाजार में भ्रमण कर व्यापारियों ने बांटे मास्क

अयोध्या : कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। देश के कई राज्यों में यह महामारी फिर तेजी से फैल रही है। ऐसे में और सचेत रहने की आवश्यकता है। शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए मास्क का प्रयोग अवश्य करें। यह विचार व्यापार अधिकार मंच के संयोजक सुशील जायसवाल ने व्यक्त किया। वह संगठन की ओर से आयोजित जागरूकता अभियान के तहत चौक में लोगों से मिल रहे थे। बाजारों में बिना मास्क के मिले लोगों को संगठन के पदाधिकारियों ने मास्क वितरित किये। कमल कौशल, तैय्यब, विपिन गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, परवेश, मिर्जा शाहनवाज, पंकज अरोड़ा, राजन कौशल, गुड्डू , विजय वर्मा, उमेश एवं अन्य व्यापारियों ने चौक के आसपास व्यापारियों एवं राहगीरों को कोरोना से बचाव की गाइडलाइन के बारे में बताया। सुशील ने कहाकि यह अभियान लगातार संगठन की तरफ से प्रत्येक बाजार में और विभिन्न माध्यमों से चलाया जाएगा।

loksabha election banner

..........

पुलिस ने कसा शिकंजा

अयोध्या : मास्क न पहनने वालों के खिलाफ पुलिस ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीआईजी दीपक कुमार के निर्देश पर रविवार को भी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। शहर के चौक इलाके में अधिक भीड़ होने की वजह से पुलिस भी अधिक सक्रिय दिखी। कोतवाल नितीश श्रीवास्तव, चौकी चौक प्रभारी यशवंत द्विवेदी ने कई चरणों में मास्क चेकिग अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी बना कर रखें।

500 रुपये लगेगा अर्थदंड

रुदौली (अयोध्या) : तहसील परिसर में अब बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। थर्मल स्क्रीनिग कराए बगैर कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं पा सकेगा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए यह व्यवस्था की गई है। तहसील परिसर में क्षेत्रीय जनता व अधिवक्ताओं का आना जाना रहता है। बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के परिसर में घूमते रहते हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तहसील में बिना मास्क व बिना थर्मल स्क्रीनिग के प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यह सूचना भी तहसील परिसर में चस्पा कर दी गई है। बिना मास्क के कोई पाया गया तो उससे 500 अर्थदंड वसूला जाएगा। कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि बिना मॉस्क के दफ्तर में कतई न बैठें। तहसीलदार ने कहा कि कोई भी कर्मचारी बिना मॉस्क के फील्ड में भी न जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.