Move to Jagran APP

बिखरी सनातन सांस्कृति की इंद्रधनुषी छटा

रूड्डद्मड्डह्म स्ड्डठ्ठद्मह्मड्डठ्ठह्लद्ब, यद्धद्बष्द्धस्त्रद्बरूड्डद्मड्डह्म स्ड्डठ्ठद्मह्मड्डठ्ठह्लद्ब, यद्धद्बष्द्धस्त्रद्बरूड्डद्मड्डह्म स्ड्डठ्ठद्मह्मड्डठ्ठह्लद्ब, यद्धद्बष्द्धस्त्रद्ब

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:12 PM (IST)
बिखरी सनातन सांस्कृति की इंद्रधनुषी छटा
बिखरी सनातन सांस्कृति की इंद्रधनुषी छटा

अयोध्या : मकर संक्रांति पर सनातन सांस्कृतिक प्रवाह की इंद्रधनुषी छटा बिखरी। पौ फटते ही पुण्यसलिला सरयू के तट पर स्नान के लिए श्रद्धालु उमड़े। संक्रांति के मुहूर्त में दान-दक्षिणा और विशेष पूजन की धूम रही। मठ-मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। सूरज चढ़ने के साथ आकाश भांति-भांति के रंगों की पतंग से आच्छादित हुआ। मध्याह्न भगवान को खिचड़ी का भोग प्रस्तुत करने के बाद भंडारा का क्रम शुरू हुआ। जगह-जगह खिचड़ी भोज की पांत सजी। नाका बाईपास स्थित बाल हनुमान मंदिर में पांच क्विंटल खिचड़ी का भोग लगा।

loksabha election banner

तदुपरांत मंदिर की व्यवस्थापिका गीता तिवारी के संयोजन में प्रसाद वितरण का क्रम अपराह्न से देर शाम तक चला। यहां प्रसाद ग्रहण करने वालों का तांता लगा रहा। रामनगरी के मंदिरों में खिचड़ी भोज की गहमा-गहमी रही। बड़ी देवकाली के करीब स्थित हनुमान मंदिर के सामने श्रीगणेश सावित्री लान में दूधिया संघ की ओर से विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष राजेशकुमार यादव के अनुसार भोज में सपा से जुड़े कई दिग्गज नेताओं ने भी शिरकत की। नाका हनुमानगढ़ी स्थित मरी माता मंदिर के सामने पुजारी चंचल सोनकर के संयोजन में खिचड़ी वितरित की गई। खिचड़ी वितरण का आगाज पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्रप्रताप ¨सह, युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष करन त्रिपाठी, अवधेश तिवारी, प्रेम पांडेय, डॉ. रामजी पांडेय, विनोद पांडेय, अर¨वद मिश्र, रोहिताश्वचंद्र राजू, मोहन संगतानी आदि ने किया। महापौर ने गुरुकुल के बच्चों को दिए गर्म कपड़े

अयोध्या : वासुदेवघाट स्थित गुरु वशिष्ठ गुरुकुल में कार्यक्रम की शुरुआत महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने गुरुकुल शिक्षा स्थापित करने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय एवं भारतीय शिक्षण मंडल के प्रयासों की सराहना की और कहा, भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन की प्रक्रिया शिक्षण मंडल के अनवरत प्रयास का प्रतिफल है। महापौर ने बच्चों को ऊनी वस्त्र, कंबल एवं तिल का लड्डू वितरित किया। इस मौके पर शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री डॉ. दिलीप ¨सह, विनयप्रकाश श्रीवास्तव, गुरुकुल के आचार्य सदाशिव तिवारी, भाजपा के महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सम्मानित हुए नौनिहाल एवं वृद्ध मयाबाजार : क्षत्रिय बरुवार वंश करिया बाबा समिति का परंपरागत खिचड़ी भोज सोमवार को टंडौली स्थित करिया बाबा के स्थान पर हुआ। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं व वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। बरुवार वंश के अध्यक्ष रामविभूति ¨सह ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र दिया। सम्मानित होने वालों छात्रों में मयाभीखी निवासी प्रशांत¨सह, अनुराग ¨सह, अनुराधा ¨सह, युवराज ¨सह, शिवांगी ¨सह रहे। वहीं वरिष्ठ सदस्य के रूप में शिवबहादुर ¨सह, लालपुर के शहजाद ¨सह, सरैया के हौसला ¨सह, सिलौनी निवासी श्यामनाथ ¨सह को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंवरबहादुर ¨सह, अशोक ¨सह, र¨वद्र ¨सह, मनीष ¨सह वीनू, ज्ञानेंद्र ¨सह, चंद्रविजय ¨सह, सुनील ¨सह, ललित ¨सह, विशंभर ¨सह, विनीत ¨सह, मृत्युंजय ¨सह, अखिलेश ¨सह, प्रदीप ¨सह, तेजप्रताप ¨सह, सूर्यपाल ¨सह आदि ने भी विचार रखे। श्रृंगीऋषि तट पर भी स्नानार्थी उमड़े

महबूबगंज : श्रृंगीऋषि आश्रम स्थित सरयूतट पर भी भोर से स्नानार्थी उमड़े। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद यहां स्थित मंदिरों पर आस्था अर्पित की। लोगों ने खिचड़ी भी दान किया। रामजानकी मंदिर पर महंत जगदीशदास की देख-रेख में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक स्थल पर स्थित राधाकृष्ण मंदिर, श्रृंगीऋषि आश्रम की गुफा, मां शांता देवी की गुफा, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, मां दुर्गा मंदिर समेत सभी पंचायती मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ।

खिचड़ी भोज से मनी काउंट सीजर की जयंती

अयोध्या : इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काउंट सीजर मैटी की 210वीं जयंती भी खिचड़ी भोज के साथ मनाई गई। दि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक प्रैक्टिशनर एसोसिएशन की अयोध्या शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अनिलकुमार श्रीवास्तव, डेंटल सर्जन डॉ. आरपी भास्कर, पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ. एनएन ¨सह एवं अधिवक्ता केके तिवारी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. सीपी शुक्ल ने की एवं संचालन डॉ. रामजी सैनी ने किया। इस मौके पर डॉ. अनिलकुमार श्रीवास्तव, डॉ. वीआर वर्मा, डॉ. गौरव शुक्ल, डॉ. रंजीत ¨सह, डॉ. आरडी वर्मा, डॉ. एनके पांडेय, डॉ. एपी ¨सह, डॉ. एके तिवारी, डॉ. संतोष आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। एमएलसी ने वितरित की खिचड़ी एमएलसी एवं सपा नेत्री लीलावती कुशवाहा ने रामनगर स्थित आवास पर सहयोगियों के साथ खिचड़ी वितरित किया।

खिचड़ी भोज के बहाने भाजपाइयों ने भरी हुंकार

गुप्तारघाट स्थित मरीमाता मंदिर पर सांसद लल्लू ¨सह के संयोजन में खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। भोज से पहले सभा का आयोजन किया गया। सांसद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने भारत को महाशक्ति के रूप में विकसित किया है। योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की मंशा के अनुरूप लगातार पारदर्शी सरकार चलाकर गरीबों को विकसित किया है। उन्होंने कहा, भाजपा की नीतियों को लेकर जनता के बीच में उपजे विश्वास का परिणाम है कि सपा-बसपा आज गठबंधन करने को मजबूर हो गए हैं। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार के काम-काज से विरोधी सकते में हैं और वे भाजपा के यशस्वी नेतृत्व का मुकाबला करने में स्वयं को अक्षम पा रहे हैं। विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की योजनाओं की सफलता का परिणाम है कि विदेशी सैलानियों की आमद अयोध्या में बढ़ी है। भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने विचार रखे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी शिवनायक वर्मा, लोकसभा संयोजक डॉ. बांकेबिहारीमणि त्रिपाठी, सहकारी बैंक के सभापित धर्मेंद्रप्रताप ¨सह टिल्लू, ओमप्रकाश ¨सह, डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. सत्येंद्र त्रिपाठी, शक्ति ¨सह, अर¨वद ¨सह, संजीव ¨सह, शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्र, सुधीरनारायन श्रीवास्तव, डॉ. राकेश वशिष्ठ, स्मृता तिवारी, तिलकराम मौर्या, रामधीरज पांडेय, भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर ¨सह, गणेश गुप्त, मनमोहन जायसवाल, सुधीर चौरसिया, रामकुमार ¨सह राजू, बुद्धिपाल प्रजापति, अनिल ¨सह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.