Move to Jagran APP

चुनावी रण में उतरा महिला मोर्चा, शुरू किया प्रचार

महिलाओं ने हाथों में तख्तियां व पार्टी का ध्वज लेकर जनता को सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की नीतियों की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 01:09 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 01:09 AM (IST)
चुनावी रण में उतरा महिला मोर्चा, शुरू किया प्रचार
चुनावी रण में उतरा महिला मोर्चा, शुरू किया प्रचार

अयोध्या: चुनावी रण में भाजपा महिला मोर्चा भी उतर गया है। मोर्चा की महानगर इकाई ने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत की। सिविल लाइन स्थित स्टेट बैक चौराहे पर मोर्चा अध्यक्ष आशा गौड़ की अगुआई में प्रचार किया गया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां व पार्टी का ध्वज लेकर जनता को सरकार की उपलब्धियों व पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहाकि राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए भाजपा सबका विश्वास हासिल कर रही है। इस अवसर पर अशोका द्विवेदी, स्मृता तिवारी, अर्चना तिवारी, पुष्पा मिश्रा, अंजना सिंह, राधा अग्रवाल, किरन पाल, राजेश्वरी तिवारी, नीता शर्मा आदि मौजूद रही।

loksabha election banner

इंटरनेट मीडिया पर प्रचार का तरीका हाईटेक

अयोध्या : चुनाव आयोग की सख्ती और कोरोना संक्रमण को लेकर इस बार विधानसभा चुनाव में प्रचार का तरीका हाईटेक हो गया है। सभी दलों के संभावित उम्मीदवार इंटरनेट मीडिया के जरिए हर घर दस्तक देने की जुगत में जुटे हैं। पार्टी गीत, सोहर व संगीतमय प्रचार सामग्री प्रतिदिन शेयर की जा रही हैं। साथ ही इंटरनेट मीडिया के जानकार भी ढूंढ़े जा रहे हैं। मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अभी किसी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इसके बावजूद संभावित प्रत्याशी पार्टी के प्रचार को वोटरों तक ले जा रहे हैं। बिरौलीझाम गांव के रामसजन तिवारी बताते हैं कि दिन भर वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर के जरिए विभिन्न पार्टियों के संदेश आ रहे हैं। विजय कुमार ने कहा कि वाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन हाल-चाल भी लिया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.