कृपाल खरे बने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन
पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्षों का होगा। कार्यकारिणी की बैठक में इन नामों के साथ कई अन्य अधिवक्ताओं पर भी विचार किया गया था लेकिन सहमति इन्हीं नामों पर बनी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 11:42 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 11:42 PM (IST)
अयोध्या : वरिष्ठ अधिवक्ता कृपालचंद खरे को फैजाबाद बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी का चेयरमैन चुना गया है। मारुति कुमार सिंह, अवधेश यादव, राजेंद्रलाल श्रीवास्तव व राजीव पांडे को सदस्य चुना गया है। सामान्य सदन ने सभी के नामों पर संस्तुति प्रदान कर दी है। सभी सदस्य पहली जुलाई से कार्यभार संभालेंगे।
अध्यक्ष अरविद सिंह ने बताया कि इसी जुलाई माह में होने वाला फैजाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव नई एल्डर्स कमेटी की देखरेख में होगा। सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्षों का होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें