Move to Jagran APP

कमलेश बने प्रदेश उपाध्यक्ष

कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रांतीय चेयरमैन अजय कुमार सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अनुमति से कमलेश सिंह यादव को शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 10:21 PM (IST)
कमलेश बने प्रदेश उपाध्यक्ष
कमलेश बने प्रदेश उपाध्यक्ष

अयोध्या : कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रांतीय चेयरमैन अजय कुमार सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अनुमति से कमलेश सिंह यादव को शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ के अनुसार कमलेश सिंह यादव से अपेक्षा है कि वे कांग्रेस पार्टी की रीति नीति पर चल कर शिक्षक प्रकोष्ठ के आदर्शों व कार्यों से लोगों को अवगत करा कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। कमलेश के मनोनयन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, केके सिन्हा ,उग्रसेन मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक, जिला उपाध्यक्ष शीतला पाठक, वेद सिंह कमल, विचार विभाग के प्रदेश महासचिव शैलेंद्रमणि पांडेय, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, धीरेंद्र सिंह बब्लू, रामसागर रावत, हरेकृष्ण गुप्त, विचार विभाग के महानगर अध्यक्ष केसरीकुमार मिश्र, सेवादल के महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्र, संजय वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कवींद्र साहनी, प्रवीण श्रीवास्तव, अब्दुल हकीम, दानिश जिया, मोहम्मद अहमद टीटू, मंशा राम यादव, सुरेंद्र सिंह सैनिक आदि ने प्रसन्नता जतायी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.