धर्मशाला नहीं भारत, जो सबको शरण मिले : कटियार
सोहावल (अयोध्या) भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने कहा भारत देश कोई धर्मशाला नहीं है जो सबको शरण दी जाय। जागरण से बातचीत में कटियार ने कहा कि मुसलमानों के लिए पाकिस्तान ईरान बांग्लादेश सीरिया जैसे मुस्लिम देश है और वे वहां जाकर नागरिकता ले सकते हैं। सीएए का विरोध कर रहे विरोधी दलों की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। कटियार के अनुसार पड़ोसी देशों पाकिस्तान बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान जैसे मुस्लिम बाहुल्य देशों में धार्मिक आधार पर सताए जा रहे हिदुओं को शरण देने के लिए यह कानून बना है।
सोहावल (अयोध्या): भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने कहा, भारत देश कोई धर्मशाला नहीं है, जो सबको शरण दी जाय। जागरण से बातचीत में कटियार ने कहा कि मुसलमानों के लिए पाकिस्तान, ईरान, बांग्लादेश, सीरिया जैसे मुस्लिम देश है और वे वहां जाकर नागरिकता ले सकते हैं। सीएए का विरोध कर रहे विरोधी दलों की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। कटियार के अनुसार पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान जैसे मुस्लिम बाहुल्य देशों में धार्मिक आधार पर सताए जा रहे हिदुओं को शरण देने के लिए यह कानून बना है। मुसलमानों का इस कानून का विरोध करना समझ से परे है। कटियार के अनुसार इन देशों में ईसाई, पारसी, बौद्ध आदि अल्पसंख्यक वर्ग हैं। उनके अनुसार विपक्षियों के भ्रामक प्रचार से मुसलमानों को बचना चाहिए।