Move to Jagran APP

फर्जी नियुक्ति के मामले में नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बीबी सिंह के खिलाफ केस दर्ज

Fraud in Teachers appointment भर्ती में बेसिक के साथ माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा विभाग में भर्ती सभी शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के दौरान बड़े मामले सामने आने लगे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 01:14 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 01:15 PM (IST)
फर्जी नियुक्ति के मामले में नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बीबी सिंह के खिलाफ केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति के मामले में नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बीबी सिंह के खिलाफ केस दर्ज

अयोध्या, जेएनएन। बेसिक शिक्षा विभाग से निकला फर्जी शिक्षक नियुक्ति का जिन्न अब विश्वविद्यालयों तक पहुंच गया है। शिक्षकों की भर्ती के मामले में बेसिक के साथ माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा विभाग में भर्ती सभी शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच के दौरान बड़े मामले सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में अयोध्या में पूर्व कुलपति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

अयोध्या में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति बीबी सिंह के खिलाफ शिक्षक भर्ती घोटाले में विजिलेंस के इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने थाना कुमारगंज में केस दर्ज कराया है। इस प्रकरण में पूर्व कुलपति बीबी सिंह के साथ चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन सभी लोगों के खिलाफ अभिलेखों में कूट रचित करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।

इस केस में तत्कालीन कुलपति बीबी सिंह, वरिष्ठ लिपिक ओम प्रकाश गौड़, विषय वस्तु विशेषज्ञ फसल सुरक्षा डॉ. प्रमोद कुमार तथा वस्तु विशेषज्ञ सुरक्षा विनोद कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तत्कालीन कुलपति बीबी सिंह ने अपने कार्यकाल 2001-03 के बीच में कई फर्जी नियुक्ति की थी। बिना अर्हता वाले तीन लोगों को भर्ती किया गया था। एक अभ्यर्थी के अभिलेख में सफेदा लगाकर डॉ प्रमोद कुमार सिंह को नौकरी दी गई थी। इनको प्लांट प्रोटक्शन में तैनाती दी गई थी। अभी डॉ प्रमोद कुमार सिंह कृषि विज्ञान केंद्र बसूली महाराजगंज में पोस्टेड हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.