Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में दलित व पिछड़ों का उत्पीड़न : डॉ. रामकरन

सरायपीर में आयोजित सपा का दलित-अल्पसंख्यक-पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 12:34 AM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 12:34 AM (IST)
भाजपा सरकार में दलित व पिछड़ों का उत्पीड़न : डॉ. रामकरन
भाजपा सरकार में दलित व पिछड़ों का उत्पीड़न : डॉ. रामकरन

अयोध्या : सरायपीर में समाजवादी लोहिया वाहिनी का दलित-अल्पसंख्यक-पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों व पिछड़ों का उत्पीड़न हुआ है। उन्होंने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों को भाजपा की शातिर चालों से सतर्क रहना होगा। उन्होंने 2022 में सपा की सरकार बनाने के लिए लोगों के बीच जा कर भाजपा के कार्यकलापों को उजागर करने को कहा। दावा किया कि वर्ष 2022 में सपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से तैयारी में जुट जाएं। पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सर्वसमाज का मान सम्मान कायम था, आज सम्मानित लोगों को भी अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी, महंगाई जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार चुप्पी साधे है। जनता चुनाव में जवाब देगी। विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल वर्मा, अतुल चौधरी, अमरनाथ यादव, एजाज अहमद, छोटेलाल यादव, मसूद हयात गजाली, निशात खान, मुनव्वर अली, पुष्कर यादव, अतीक खान, रूमी, राजितराम रावत, विध्याचल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़े भाजयुमो पदाधिकारी : सिंह

loksabha election banner

फोटो-24

जासं, अयोध्या: भाजपा कार्यालय में युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह व परिचयात्मक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहाकि भाजपा अनुशासित व संस्कारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच अपनी उपस्थित दर्ज कराते हैं। उन्होंने कहाकि युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के कंधों पर अहम जिम्मेदारी है। चुनाव में विजय का पथ तैयार करने में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। युवा मोर्चा के नेताओं को नए मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ना होगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र ने की। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, शिवम सिंह, युवा मोर्चा के महामंत्री दिव्यांश सिंह, आनंद पांडेय प्रिस, आशीष तिवारी, पवन चौरसिया, भरतजी श्रीवास्तव, अविनाश वर्मा, अमरबहादुर सिंह, राघवेंद्र सिंह, आशीष शर्मा, अनूप पांडेय, शुभम तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, शुभम गुप्त, अनुपम मिश्र, आशीष कैलाश वैश्य, राघवेंद्र शर्मा, सोनू पांडेय, ऋषभ कसौधन, संदीप निषाद, रणविजय सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.