Move to Jagran APP

प्रदर्शनी में उभरे एकता के विभिन्न रंग

रुदौली (फैजाबाद) : ब्लॉक परिसर में चल रहे अंत्योदय मेले व प्रदर्शनी में दूसरे दिन सरकारी योज

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Sep 2017 12:06 AM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 12:06 AM (IST)
प्रदर्शनी में उभरे एकता के विभिन्न रंग
प्रदर्शनी में उभरे एकता के विभिन्न रंग

रुदौली (फैजाबाद) : ब्लॉक परिसर में चल रहे अंत्योदय मेले व प्रदर्शनी में दूसरे दिन सरकारी योजनाओं का जमकर बखान हुआ। आकाशवाणी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को अपनाकर समाज का सर्वागीण विकास किया जा सकता है। डीसी मनरेगा खंड विकास अधिकारी नागेंद्र मोहन त्रिपाठी ने पीएम आवास योजना के बारे में पात्रता को समझाया। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बनवाने पर जोर दिया। समाजसेवी डॉ. निहाल रजा ने कहा कि धर्म अलग अलग हो सकता है पर संस्कृति एक ही है।

loksabha election banner

मंगलवार को सुबह 10 बजे विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर मेले में आने वाले किसानों व अन्य लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। चिकित्सा विभाग, बीमा योजना, किसान संबंधित योजना, खेतीबाड़ी से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताते हुए तकनीकी खेती करने के गुर भी सिखाए। इस मौके पर संतोष मिश्र, निर्मल शर्मा, पंकज शर्मा, अरविन्द वर्मा, राम प्रेस यादव, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शनी को सराहा

भेलसर: सूचना विभाग ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जीवन-वृत्त पर चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। दुर्लभ चित्र भी यहां पर लगाए गए। सभी स्टालों पर जाकर विधायक रामचंद्र यादव ने अवलोकन किया। शिक्षा विभाग के स्टाल पर खंड शिक्षाधिकारी सरताज अहमद, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ नीलमणि त्रिपाठी व पूर्व बीआरसी रामानुज तिवारी ने विधायक को किताबें भेंट की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.