Move to Jagran APP

डॉ. मोनिका बनी एबीवीपी महानगर प्रमुख

अयोध्या अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अयोध्या महानगर इकाई का गठन कार्यालय भवन बेनीगंज अयोध्या में छात्र समागम के मध्य हुआ। महानगर अध्यक्ष डॉ. मोनिका परमार व महानगर मंत्री आशुतोष पांडेय को बनाया गया। चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने महानगर उपाध्यक्ष रवि सिंह ब्रिजेंद्र चतुर्वेदी व सह मंत्री यश अग्रवाल राहुल वर्मा तृप्ति सिंह युगल तिवारी आंचल मौर्या को बनाया। बलराम सिंह सुनील गुप्त इंद्रसेन यादव शशिप्रकाश को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:07 AM (IST)
डॉ. मोनिका बनी एबीवीपी महानगर प्रमुख
डॉ. मोनिका बनी एबीवीपी महानगर प्रमुख

अयोध्या : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अयोध्या महानगर इकाई का गठन कार्यालय भवन बेनीगंज अयोध्या में छात्र समागम के मध्य हुआ। महानगर अध्यक्ष डॉ. मोनिका परमार व महानगर मंत्री आशुतोष पांडेय को बनाया गया। चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने महानगर उपाध्यक्ष रवि सिंह, ब्रिजेंद्र चतुर्वेदी व सह मंत्री यश अग्रवाल, राहुल वर्मा, तृप्ति सिंह, युगल तिवारी, आंचल मौर्या को बनाया। बलराम सिंह, सुनील गुप्त, इंद्रसेन यादव, शशिप्रकाश को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मेडिकल प्रमुख त्रिपुरारी सिंह, राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख शिवम कुमार, सोशल मीडिया का जिम्मा रोशन पांडेय को दिया गया।

prime article banner

विभाग संगठन मंत्री अभिलाष ने कार्यकर्ताओं को नए दायित्व के लिए शुभकामना दी। उन्होंने बताया कि संगठन जीवन जीने की कला सिखाता है। कहा, संगठन संघर्ष के साथ अच्छे दौर में धैर्य धारण कर आगे बढ़ने की सीख देता है। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश वर्मा, पूर्व प्रांत मंत्री रमन सिंह, महानगर संगठन मंत्री मयंक उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.